रामभरोस विश्वकर्मा ओबैदुल्लागंज रायसेन
औबेदुल्लागंज ब्लाक अंतर्गत आने वाले संकुल केंद्र दाहोद में लगातार शासकीय स्कूलों में हो रही शिक्षकों की लापरवाही को लेकर आज आम आदमी पार्टी रायसेन के पदाधिकारियों द्वारा औबेदुल्लागंज ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जानकारी देते हुए रायसेन जिला उपाध्यक्ष सुबेग सिंह शीतल ने बताया कि दाहोद संकुल स्थित शासकीय स्कूल जो कि आदिवासी बहुल क्षेत्र मे है। वहां पर शिक्षकों द्वारा समय पर स्कूल नहीं खोले जा रहे हैं लगातार पत्रकारों द्वारा खबरें प्रकाशित की जा रही है जिससे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है शिक्षकों की लापरवाही को लेकर आज ज्ञापन दिया गया है ,इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे सुरेंद्र रैकवार सतीश राजपूत, रोहित यादव ,विनोद नायक जी उपस्थित रहे।