Let’s travel together.

सडक बनने के बाद बारिश का पानी जब दुकानों मे घुसा तब प्रशासन को आई पानी निकासी की याद 

0 101

 

देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन

बसस्टैंड परिसर मे नवनिर्मित सडक ऊंची निर्मित होने से शेष नीचले हिस्से को दुकानदारो ने नगर परिषद प्रशासन को मौखिक एवं लिखित दुकानों मे पानी भरने की आशंका जताई थी परन्तु जिद्दी प्रशासन अपनी जिद पर अडा रहा आखिर कार बारिश होते ही पानी निकास न होने से जब दुकानों मे पानी भर गया तब प्रशासन नींद से जागते हुए आननफानन मे सडक ठेकेदार को बुलाया एवं नवनिर्मित सडक की कटिंग कराकर पानी निकासी का कार्य शुरू हुआ।
जानकारी के अनुसार नगर के बसस्टैंड परिसर मे वर्षों पुरानी सडक की मांग पूरी हुई तथा ठेकेदार द्वारा आननफानन मे सडक निर्माण किया इस निर्माण के चलते इस क्षेत्र मे शेष रहा क्षेत्र नीचा हो गया तब दुकानदारों ने जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन मे बैठे लोगों को बारिश का पानी निकासी न होने से दुकानों मे भरने की संभावना जताई थी तथा दुकानदारों ने पानी निकासी व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को मौखिक एवं लिखित आवेदन देकर पानी निकासी व्यवस्था जुटाने की मांग की परन्तु जिद्दी प्रशासन ने समस्या को गंम्भीरता से न लेते हुई अनसुनी कर दी तथा जैसे ही बारिश.शुरू हुई लोगों की दुकानों मे पानी भर गया तथा निर्माण से शेष बचे भाग ने तालाब का रूप ले लिया जिससे लोगों को आने जाने वाली समस्याओं से जूझने मजबूर होना पडा जब जोरशोर से पानी निकासी की मांग उठने लगी तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी तथा आननफानन मे निर्माण ठेकेदार को बुलाया तथा लाखों रुपये से तैयार सडक की कटिंग कराकर उसमें पाइप डालने की प्रक्रिया शुरू की गई ।परन्तु निर्माण होते समय इस कार्य को मांग करनै के उपरांत समाधान क्योंकि नही किया गया नगर मे चर्चा का विषय बना हुआ है ।बताया जाता है यह सडक निर्माण लगभग 35 लाख रुपये की अधिक लागत से तैयार किया गया तथा उसकी कटिंग शुरू हो चुकी तब यह निर्माण समय से पहले धराशायी होने की चर्चा चल पडी हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811