Let’s travel together.

ऋषभ पंत जब NCA में अकेले थे, तब टीम इंडिया के किस खिलाड़ी को देखकर हुए खुश?

0 232

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जब से क्रिकेट एक्शन में लौटे हैं, उन पर हर किसी की नजरें हैं. दिसंबर 2022 में हुए भीषण सड़क हादसे में पंत बुरी तरह घायल हो गए थे, जिसके बाद वो करीब 15 महीनों तक क्रिकेट से दूर रहे. आईपीएल 2024 से पंत की वापसी हुई और अब वो टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं. पंत की वापसी से हर कोई खुश है लेकिन जब पंत खुद वापसी के लिए मेहनत कर रहे थे, तब एक चोटिल खिलाड़ी के कारण उनका अकेलापन दूर हुआ और वो खुश थे.

एक्सीडेंट के बाद से ही पंत की वापसी का सफर बेहद लंबा रहा. पहले तो उन्हें अपने घुटने की सर्जरी से गुजरना पड़ा और फिर रिहैबिलिटेशन की मुश्किल, थकाऊ और उबाऊ प्रोसेस को भी पूरा करना पड़ा, जिसके कारण वो पूरी तरह फिट होकर लौटे. इस दौरान उन्होंने लंबा वक्त बेंगलुरु में मौजूद नेशनल क्रिकेट एकेडमी में गुजारा, जहां अक्सर वो अकेले ही रहते थे.

NCA में पंत को मिला साथ

बीच-बीच में कुछ चोटिल खिलाड़ियों की मौजूदगी ने जरूर पंत का अकेलापन दूर किया और ऐसे ही एक खिलाड़ी के बारे में पंत ने बताया है. न्यूयॉर्क में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऋषभ पंत ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने बताया कि टीम इंडिया में वापसी करना उनके लिए सबसे अच्छा एहसास रहा है. इस दौरान सूर्यकुमार यादव भी उनके साथ पहुंच गए और उनसे बात करने लगे. पंत ने सूर्या से कहा कि जब वो NCA में थे, तब सूर्यकुमार यादव का भी उन्हें साथ मिला. इस पर सूर्या ने कहा कि उनकी चोट को पंत ने इंजॉय किया, तो पंत ने कहा वो NCA में अकेलापन महसूस कर रहे थे और ऐसे में सूर्या के वहां होने से उन्हें अच्छा महसूस हुआ.

अमेरिका में पॉपुलर होगा क्रिकेट

इसके आगे पंत ने प्रैक्टिस सेशन और न्यूयॉर्क के बारे में भी बात की. टीम इंडिया न्यूयॉर्क के शहर नैसो काउंटी में है, जहां टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेले जाने हैं. पंत ने बताया कि फिलहाल टीम यहां के माहौल में खुद को ढाल रही है क्योंकि यहां पर सूरज की रोशनी भी भारत की तुलना में ज्यादा तेज है. उन्होंने साथ ही इस वर्ल्ड कप को अमेरिका में खेल को पॉपुलर करने के लिए अहम बताया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811