Let’s travel together.

रेलवे ट्रैक पार कर रहा था CTI, पीछे से आ गई ट्रेन, दोनों पैर कटे

0 77

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेलवे ट्रेक क्रॉस कर रहे सीटीआई राजेश द्विवेदी के दोनों पैर कट गए. इस हादसे के बाद राजेश बेहश हो गए. जल्द ही आनन फानन में उन्हें इस दर्दनाक हादसे के बाद उन्हें बाद राजेश को जल्द ही पास के अस्पताल में ले जाया गया. इस हादसे के बाद राजेश का काफी खून बह चुका है. उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

रेलवे ट्रैक को पार करते समय राजेश को लगा कि ट्रेन की गति कम है और वह ट्रैक जल्दी से पार कर लेंगे, लेकिन अचानक से ट्रेन आई और हादसे में राजेश के दोनों पैर कट गए. यह घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन की है. घटना के समय का 58 सेकंड का वीडियो भी किसी शख्स ने रिकॉर्ड किया. अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे का शिकार हुए राजेश द्विवेदी उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं. वह ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर हैं तैनात हैं. वह हादसे वाले दिन रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे तभी निजामुद्दीन कन्याकुमारी क्रीपुल (थ्रू) एक्सप्रेस ट्रेन आई और देखते ही देखते राजेश के दोनों पैर कट गए. हादसे के समय राजेश जोर से चिल्लाए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े.

ट्रेन के जाते ही आस-पास मौजूद सभी लोगों ट्रैक तरफ दौड़े और राजेश को जल्दी से अस्पताल पहुंचाया. राजेश का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल किया जा रहा. राजेश के साथ हुए इस हादसे की सूचना उनके घरवालों की दी गई. सभी अस्पताल पहुंचे. राजेश की हालत देखकर सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. राजेश के शरीर से काफी खून बह चुका है. डॉक्टरों ने उसकी रिकवरी के लिए खून भी चढ़ाया. राजेश को बेहोशी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश के ऑपरेशन और जरूरी चीजों का डॉक्टर्स ख्याल रख रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811