Let’s travel together.

CBI इंस्पेक्टर 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, MP नर्सिंग घोटाले की कर रहा था जांच…

0 74

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में सीबीआई ने सीबीआई के ही एक इंस्पेक्टर को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। आपको बता दें कि पकड़े गए इंस्पेक्टर राहुल राज पर मध्य प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच की जिम्मेदारी है। सीबीआई की टीम ने रविवार को प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित आरोपी इंस्पेक्टर के घर पर छापा मारा और यहां पर उसको रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से 7 लाख 88 हजार रुपए नगद और 100 – 100 ग्राम के 2 सोने के बिस्किट मिले हैं।

आपको बता दें कि मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अध्यक्ष अनिल भास्करन और प्रिंसिपल सूना अनिल भास्करन को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राहुल राज ने कॉलेज की सही रिपोर्ट देने के नाम पर रिश्वत ली थी। पुलिस ने मीडिएटर सचिन जैन को भी पकड़ा है। जिसके बाद चारों आरोपियों को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने इंदौर और रतलाम में भी कार्रवाई की है और 9 लोगों को पकड़ा है। जिनको सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा इस मामले पर एनएसयूआई ने दावा किया है कि कुछ महीने पहले ही सीबीआई को शिकायत की थी जिसके चलते यह कार्रवाई हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रियायशी इलाकों में गंदगी फैलाते सुअर स्वच्छता को दिखा रहे ठेगा      |     संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती के अवसर पर आयोजित होगी कलश वंदन यात्रा      |     राखी के रिश्ते को किया कलंकित, 16 साल की नाबालिग का बनाया वीडियो     |     दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811