Let’s travel together.

जबलपुर के खजरी खिरिया बायपास में गोदाम में धमाके, जनहानि की आशंका

0 11

जबलपुर। शहर के खजरी खिरिया बाईपास में एक गोदाम धमाके के साथ उड़ गया। यह गोदाम समीम कबाड़ी का बताया जा रहा है। गैस कटर वाले सिलेंडर में कई धमाके हुए जिससे पूरा गोदाम ढह गया। गोदाम में लगी लोहे की शटर कई टुकड़ों में 100 मीटर दूर पाई गई। जनहानि की आशंका। कई लोगों के दबे होने की आशंका। मौके पर मनुष्यों के कटे अंग भी मिले हैं।

1 किलोमीटर तक के लोग घर से बाहर आ गए

गैस सिलिंडर कटर के धमाके की आवाज से दहला। शमीम कबाड़ी का बताया जा रहा है। धमाके से भूकंप जैसा एहसास। आसपास के भवनों को भी पहुंची क्षतिगोदाम की शटर 100 मीटर दूर पाई गई। इससे धमाके का अंदाजा लगाया जा सकता है कबाड़ में हुआ धमाका इतना शक्तिशाली था कि लगभग 1 किलोमीटर तक के लोग घर से बाहर आ गए।

एक से डेढ़ किलोमीटर तक में मौजूद घरों की दीवारों में दरार

 

खजरी खिरिया बाईपास के पास हुए जबरदस्त विस्फोट की वजह से वहां पर आसपास करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक में मौजूद घरों की दीवारों कारखाने आदि आवासी मकान में दरारें आ गई और घर भी बहुत से डैमेज हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कबाड़ का काम करने वाले शमीम से संबंधित है. फैक्ट्री परिसर बड़े भूभाग पर स्थित है, जहां पर एक हिस्से में नट बोल्ट जैसे सामान के निर्माण की यूनिट है, इस परिसर में धर्म कांटा भी है. इसके इसके अलावा परिसर के बड़े हिस्से में कबाड़ का सामान एकत्रित किया जाता है।

विस्फोट के वक्त अंडर थे कई मजदूर

 

जिस वक्त विस्फोट हुआ उसे वक्त फैक्ट्री में अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे. घटना के दौरान उनके हताहत होने की आशंका. विस्फोट के बाद मलबे में मानव के कटे हुए अंग मिले हैं. इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस विस्फोट में मजदूर के जान माल की क्षति हुई है. कुछ मजदूर के घायल होने की सूचना है, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है. किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

TODAY :: राशिफल रविवार 05 को 2024     |     निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने पुलिस ने दीवानगंज साहित कई गाँवों में किया फ्लेग मार्च     |     जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह पहुंचें सेवानिवृत्त अधिकारियों दो घर,दी कलेक्टर की पाती, किया मतदान का आग्रह     |     कुली नम्बर 158 श्री धनीराम ने दिलाई सुरक्षा बलों को मतदाता जागरूकता की शपथ     |     मोदी की हर गारंटी फेल, झूठ बोलकर ठगने का काम किया: प्रताप भानु शर्मा     |     एक तरफ मतदान की जागरूकता दूसरी तरफ मतदान पर्ची में गड़बड़झाला     |     पलक झपकते पार करते बाइक… मॉडिफाइड कर 5000 में करते थे सेल, पुलिस ने 3 को दबोचा     |     3000 KM और 50 ठिकानों पर छापेमारी, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-UP से 11 हथियार तस्करों को दबोचा     |     अश्लील वीडियो मामले में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना गिरफ्तार, कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज     |     मोदी का तंज और जयराम रमेश का पलटवार-अरुण पटेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811