– जबलपुर में रुद्र का धमाका, इंदौर के बॉक्सर को चित कर जीता आईबीएल ट्रायल
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
जबलपुर में हुई इंडियन बॉक्सिंग लीग आईबीएल के 91 किग्रा ट्रायल में शिवपुरी के रुद्र सिंह ने खिताब जीत लिया। उन्होंने पहले ही राउंड में इंदौर के मुक्केबाज को नॉकआउट कर चैंपियन बनने का गौरव पाया। अब रुद्र संगरूर पंजाब में आईबीएल लीग के मुख्य मुकाबलों में दम दिखाएंगे।
रुद्र पिछले दो साल से गोल्डन बॉक्सिंग एकेडमी में एआईबीए स्टार-2 इंटरनेशनल कोच दीपक महाजन से ट्रेनिंग ले रहे हैं। कोच महाजन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। अच्छी ट्रेनिंग मिले तो ये खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकते हैं। रुद्र की जीत से जिले में खुशी का माहौल है।