Let’s travel together.

रेंपी नदी पर नए पुल निर्माण में की जा रही है ब्लास्टिंग, मलवा छोड़ा जा रहा है नदी के बीच

0 92

– नदी में एकत्रित हुआ मलवा बारिश में बना जाएगा खतरा

– पवा मंदिर और जलप्रपात पर आएगी परेशानी

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस ब्लॉक के ग्राम पवा बसईं की रेंपी नदी पर नया पुल बनाया जा रहा है। इस दौरान इस नए पुल को बनाने वाली कंपनी ब्रज कॉरपोरेशन द्वारा पुल निर्माण में नियमों की अनदेखी जा रही है। संबंधित निर्माण कंपनी द्वारा नदी के बीचों-बीच ब्लास्टिंग कर निकाले जा रहे मलवे को नदी के बीच में इक्ट्ठा किया जा रहा है ब्लास्टिंग के दौरान खंडा और अन्य सामग्री नदी के बीच-बीच एकत्रित की जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में ही बारिश प्रारंभ होने वाली है और यह मलवा जो नदी के बीच में स्थित है आगे जाकर पवा के प्रसिद्ध मंदिर और जल प्रपात के झरनों तक पहुंच जाएगा।


पवा पर प्राचीन जलप्रपात है इसके अलावा प्राचीन मंदिर भी स्थित है यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। बारिश के दौरान नदी में एकत्रित किया गया यह मलवा आगे जाकर इन पर्यटक और मंदिर के लिए खतरा हो जाएगा। मंदिर से जुड़े संबंधित धर्म प्रेमियों द्वारा इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है संबंधित ब्रज कारपोरेशन के अधिकारियों को इस मामले में अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पवा मंदिर से जुड़े धर्मप्रेमियों ने इस मामले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811