Let’s travel together.

शिवपुरी जनपद में 101 बाइक से 175 अधिकारी- कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

0 79

– युवा मतदाता लोकतंत्र में अपनी अहम् भूमिका निभाएं ,शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं -सीईओ उमराव सिंह मरावी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
मध्यप्रदेश में चुनाव का संखनाद हो चूका है इसके साथ ही समस्त जिलों में अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है, लेकिन शिवपुरी जिले में कलेक्टर रविंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने नित नए एवं अनोखे प्रयास किये जा रहे है जिसमे एक शाम मतदाताओं के नाम ,नुक्कड़ नाटक ,बैलगाड़ी रैली ,501 दिए मतदान केंद्र पर जलाकर शपथ दिलवाना ,मतदाता जागरूकता संबधी पम्पलेट्स सिलिंडर मिठाई के डिब्बों के माध्यम से घर घर पहुँचाना हो ,नवरात्री पर माता की झांकियो में जाकर सभी मतदातओं को शपथ दिलवाना हो प्रमुख है।

इसी क्रम में आज जनपद शिवपुरी में सिंघनिवास सेक्टर की 12 पंचायतो में बाइक रैली निकाली गयी ,जिसका उद्देश्य युवाओ को मतदान के प्रति जागरूक करना है ,इस रैली को सीईओ जिला पंचायत श्री उमराव मरावी एवं सीईओ जनपद गिर्राज शर्मा के द्वारा विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो जनपद शिवपुरी के प्रांगण से शुरू होकर सिंघनिवास सेक्टर की सभी 12 पंचायतो को कवर करके वापिस जनपद शिवपुरी आई , रैली में 175 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया , रैली जिस भी पंचायत से होकर गुजरी।सारे काम छोड़ दो ,सबसे पहले वोट दो जैसे नारों से गाँवों की गलियाँ गूंजने लगीं।
सिंघनिवास पंचायत में सभी 175 अधिकारी कर्मचारियों एवं स्थानीय युवा मतदाताओं को सीईओ जिला पंचायत ने मतदान का महत्व बताया एवं सभी युवाओ को लोकतंत्र के इस पावन यज्ञ में शामिल होने की अपील की,एवं समस्त कर्मचारियों को अपनी अपनी पंचायत में अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए , ग्राम पंचायत स्तर पर बूथ अवेयरनेस ग्रुप जिसमे सचिव ,रोजगार सहायक ,बीएलओ ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा आदि शामिल है ,की मदद से अधिक से अधिक स्वीप गतिविधि करने के निर्देश सभी सचिव जीआरएस को दिए ,अंत में सभी को मतदान की शपथ भी दिलवाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811