Let’s travel together.

बाबर आजम-शाहीन अफरीदी के बीच बातचीत बंद है? पाकिस्तान के कोच ने बताई पूरी सच्चाई

0 67

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की टीम ने भारत के सामने घुटने क्या टेके मानो बवाल ही हो गया. पाकिस्तान की हार के बाद से बाबर एंड कंपनी पर चौतरफा हमले हो रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने तो यहां तक कह दिया कि इस टीम में शाहीन और बाबर एक-दूसरे से आंख तक नहीं मिलाते हैं. सीनियर खिलाड़ियों में बातचीत तक बंद है. हालांकि वसीम अकरम के इस दावे को पाकिस्तान के असिस्टेंट कोच अजहर महमूद ने नकार दिया है. अजहर महमूद ने बताया कि बाबर और शाहीन के बीच रोज़ाना बातचीत होती है.

अजहर महमूद का जवाब

अजहर महमूद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हो सकता है वसीम अकरम ने ये कहा हो लेकिन मुझे नहीं पता. लेकिन शाहीन और बाबर बिल्कुल बातचीत कर रहे हैं. अजहर महमूद ने आगे कहा कि ये टीम किसी एक खिलाड़ी की वजह से नहीं हारी है, इसमें पूरा टीम मैनेजमेंट जिम्मेदार है.

वसीम अकरम ने कहा-पाकिस्तान की नई टीम बनाओ

वसीम अकरम ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि अब पाकिस्तान को नई टीम बनाने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों और उनके बर्ताव की भी जमकर आलोचना की. वसीम अकरम ने कहा, ‘ हमारा एक गेंदबाज डाइव मारता है तो वो बाहर चले जाता है. 20 ओवर में वो थ्रो तक नहीं फेंक पाते. बहुत हो गया अब, ये वीडियो वायरल हो जाए मुझे फर्क नहीं पड़ता. किसी को तो कुछ बोलना पड़ेगा. नई टीम खिलाएं, ना बच्चे खिलाएं. हार ही जाएं लेकिन उन बच्चों को बेहतरीन बनाएं. फिर एक टीम बन जाएगी एक साल के बाद. यहां ये हो रहा है कि आज उसका मूड ऑफ है, ये उससे बात नहीं कर रहा, वो उससे बात नहीं कर रहा.ये चल क्या रहा है? पूरे पाकिस्तान के जज्बात का सत्यानाश मार दिया है. हद होती है किसी चीज की.’

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811