Let’s travel together.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक ही परिवार के पांच सदस्य घाघरा नदी में डूबे

0 59

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक ही परिवार के पांच सदस्य घाघरा नदी में डूब गए. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने नदी से पांचों को बाहर निकाला. एक बच्ची को बचा लिया गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे से इलाके में कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

परिवार के सभी सदस्य नदी में नहाने के लिए गए थे. मृतकों में एक महिला एक युवक व दो बच्चे शामिल हैं. घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू किया.

घाघरा नदी में हुआ हादसा

हादसा जिले के थाना पढुआ क्षेत्र के गांव बोकरिहा के निकट घाघरा नदी का है. यहां निकट के गांव तेलियार निवासी कोटेदार बृजेंद्र श्रीवास्तव के घर लखीमपुर के मोहल्ला ईदगाह निवासी सुशीला देवी पत्नी ब्रम्हप्रकाश अपने बच्चो के साथ आई थी. सोमवार की सुबह बृजेंद्र, सुशीला देवी, प्रिया, कान्हा व नैनी पड़ोस के गांव बोकरहिया के निकट घाघरा नदी पर नहाने पहुंच गए. सभी लोग नदी में मस्ती से नहा रहे थे. तभी नहाते समय अचानक एक बच्चा गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा. उसे बचाने के लिए सभी गहरे पानी में समाने लगे.

पुलिस और गोताखोर टीम पहुंची

नदी पर और भी लोग नहा रहे थे. उन्हें डूबता देख वहां हड़कंप मच गया. लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. हादसे की जानकारी पर घटना का शिकार हुए लोगों के परिजन भी इकट्ठा हो गए. पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर डूबे लोगों को तलाशना शुरू किया. काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने नदी से पांचो को निकाल लिया. पुलिस ने आनन-फानन में उन्हें रमियाबेहड़ सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. वहां डॉक्टर ने सुशीला देवी, सत्यम, प्रिया व कान्हा को मृत घोषित कर दिया. हादसे में नैनी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया. हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811