Let’s travel together.

मर्सीहोम में पावर कट का टार्चर झेल रहे मानसिक दिव्यांग

0 62

ग्वालियर: मर्सीहोम चिकित्सालय में इलाजरत मानसिक दिव्यांग हर रोज होने वाले पावर कट का टार्चर झेलने को मजबूर हैं। दिन हो या रात बिजली के लंबे कट लगने से यहां दाखिल मानसिक दिव्यांग बच्चों की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। मर्सीहोम प्रबंधन बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बिजली वितरण कंपनी के जिम्मेदारों के साथ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करा चुका है, लेकिन बिजली व्यवस्था में अब तक कोई सुधार नहीं हो सका है।

ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से मर्सीहोम चिकित्सालय की बिजली लाइन जुड़ी होने के चलते हर रोज पावर कट का सामना न केवल मानसिक दिव्यांग बल्कि यहां रहने वाले स्टाफ को झेलना पड़ रहा है। मानसिक दिव्यांग बिजली गुल होने से होने वाली परेशानी को बयां नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन भीषण गर्मी में बिना बिजली के दिन और रात बिताना उनके लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है।

 

शिकायत सुनने वाला नहीं कोई, अफसर नहीं उठाते फोन

बिजली वितरण कंपनी के लापरवाह रवैये के चलते मर्सीहोम में इलाजरत 50 मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ डाक्टर से लेकर स्टाफ परेशान है। बिजली व्यवस्था का आलम यह है कि दिन हो या रात बिजली गुल होने का कोई समय नहीं है। बिजली गुल होने पर मर्सीहोम प्रबंधन बिजली कंपनी के अधिकारियों को फोन करता है तो फोन नहीं उठाते। हर रोज बिजली की समस्या से जूझना पड़ता है। बिजली गुल होने के बाद उसके आने का कोई समय तय नहीं है।

 

पानी तक का संकट झेलते हैं मानसिक दिव्यांग

 

 

स्वयं का दर्द बयां न कर पाने वाले मानसिक दिव्यांग बच्चों को बिजली गुल होने पर पानी का संकट तक झेलना पड़ता है। ऐसे में मर्सीहोम प्रबंधन को बाहर से पानी की व्यवस्था करना पड़ती है। इतना ही नहीं मर्सीहोम में कूलर और एसी लगे हैं, लेकिन बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण उनका उपयोग नहीं हो पाता, जबकि मानसिक दिव्यांग बच्चों को खुले में नहीं छोड़ा जा सकता। उनको कमरे में ही रखना पड़ता है।

 

मर्सीहोम में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से बिजली सप्लाई होने के कारण दिक्कत आ रही होगी।

-अभय चौपड़ा, उप महाप्रबंधक, ग्रामीण, बिजली वितरण कंपनी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811