Let’s travel together.

शिवराजसिंह चौहान को भी नरेंद्र मोदी केबिनेट में स्थान मिलना सुनिश्चित,फोन कर दिल्ली का बुलावा

0 449

दीपक कांकर

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिश- रायसेन लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद शिवराजसिंह चौहान को भी नरेंद्र मोदी केबिनेट में स्थान मिलना सुनिश्चित हो गया हे।सूत्रों की माने तो शिवराजसिंह चौहान को आलाकमान ने फोन पर दिल्ली बुलाने के संदेश दिया हे।

   आपको बता दे कि शिवराजसिंह चौहान का दीर्घ  राजनैतिक केरियर रहा हे।सीहोर जिले के ग्राम जैत में जन्मे शिवराज  सिंह एक कुशल राजनैतिक,अच्छे वक्ता और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हे।  वे1972 से राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के स्‍वयंसेवक. 1975 में मॉडल उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय विद्यार्थी संघ के अध्‍यक्ष. आपातकाल के विरूद्ध भूमिगत आंदोलन में भाग लिया और 1976-77 में भोपाल जेल में तथा अन्‍य अवसरों पर राजनैतिक आंदोलनों के दौरान निरूद्ध रहे. 1977-78 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भोपाल के संगठन सचिव, 1978-80 में ए.बी.वी.पी. मध्‍यप्रदेश के संयुक्‍त सचिव एवं 1980-82 में इसके महासचिव. 1982-83 में ए.बी.वी.पी. की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्‍य. 1984-85 में भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्‍यप्रदेश के संयुक्‍त सचिव, 1985-88 में महासचिव एवं 1988-91 में इसके अध्‍यक्ष. 1990 में नौवीं विधान सभा के सदस्‍य निर्वाचित एवं 23 नवंबर, 1991 को सदस्‍यता से त्‍याग पत्र. 1991 में दसवीं लोक सभा के सदस्‍य निर्वाचित. 1991-92 में अखिल भारतीय केशरिया वाहिनी के संयोजक. 1992 से अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव. 1992-94 में भा.ज.पा. मध्‍यप्रदेश के महासचिव. 1992-96 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति, 1993-96 में श्रम और कल्‍याण संबंधी समिति, 1994-96 में हिन्‍दी सलाहकार समिति एवं 1995-96 में सभा की बैठकों से सदस्‍यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति के सदस्‍य. 1996 में ग्‍यारहवीं लोक सभा के सदस्‍य निर्वाचित. 1996-97 में शहरी और ग्रामीण विकास संबंधी समिति एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्‍य. 1997-98 में शहरी और ग्रामीण विकास संबंधी समिति के सदस्‍य और भा.ज.पा. मध्‍यप्रदेश के महासचिव. 1998 में बारहवीं लोक सभा के सदस्‍य निर्वाचित. 1998-99 में प्राक्‍कलन समिति, शहरी और ग्रामीण विकास संबंधी समिति, ग्रामीण क्षेत्र और रोजगार मंत्रालय संबंधी इसकी उप समिति-दो एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्‍य. 1999 में तेरहवीं लोक सभा के सदस्‍य निर्वाचित. 1999-2000 में कृषि संबंधी समिति, 1999-2000 और 2000-2001 में सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति एवं 2000 से संचार मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्‍य. 2002 में भा.ज.पा. के राष्‍ट्रीय सचिव. 2003 में भा.ज.पा. के राष्‍ट्रीय महासचिव. 2004 में चौदहवीं लोक सभा के सदस्‍य (पांचवी बार) निर्वाचित. मई, 2005 से भा.ज.पा. मध्‍यप्रदेश के प्रदेश अध्‍यक्ष. 29 नवंबर, 2005 को मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री की शपथ ग्रहण की. 6 मई, 2006 को उपचुनाव में बारहवीं विधान सभा के सदस्‍य निर्वाचित. 10 मई, 2006 को लोक सभा की सदस्‍यता से त्‍यागपत्र. विधान सभा सदस्‍य के रूप में 12 मई, 2006 को शपथ ग्रहण की. 10 दिसम्‍बर, 2008 तक मुख्‍यमंत्री रहे. सन् 2008 में तेरहवीं विधान सभा के सदस्‍य निर्वाचित एवं 12 दिसम्‍बर, 2008 से 9 दिसम्‍बर, 2013 तक मुख्‍यमंत्री रहे. वर्ष 2013 में चौथी बार विधान सभा सदस्‍य निर्वाचित. दिनांक 14/12/2013 से 12/12/2018 तक मुख्‍यमंत्री रहे. वर्ष 2018 में पाँचवीं बार विधान सभा सदस्‍य निर्वाचित. दिनांक 23/03/2020 से 11/12/2023 तक मुख्‍यमंत्री रहे. वर्ष 2023 में छठवीं बार विधान सभा सदस्‍य निर्वाचित.हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में शिवराजसिंह चौहान 8 लाख से भी अधिक मतो से विजयी रहे हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811