Let’s travel together.

शिवपुरी ब्लॉक ने देश में सर्वप्रथम 600 पीएम जनमन आवास पूर्ण किए

0 114

 

– देश में सबसे पहला आवास , सबसे पहले 100 आवास पूर्ण करने वाला ब्लॉक रह चूका है शिवपुरी ब्लॉक

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 जनवरी को पीएम जनमन योजना अंतर्गत एकसाथ एक लाख से अधिक हितग्राहियो के खाते में आवास की प्रथम किश्त डालकर इस योजना की शुरुआत की थी।
तत्पश्चात कलेक्टर शिवपुरी ने तत्परता दिखाते हुए एक एक आवास की मॉनिटरिंग के लिए जिला एवं जनपद सीईओ को निर्देश दिए एवं सीईओ जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी के द्वारा प्रतिदिन सीईओ जनपद शिवपुरी गिर्राज शर्मा के साथ 3-4 पंचायत का भ्रमण करना शुरू किया , फील्ड पर जाकर आदिवासी हितग्राहियो से चर्चा कर आवास पूर्णता में आ रही परेशानी के बारे में पता लगाया और प्रत्येक पंचायत के लिए एक नोडल की जिम्मेदारी सुनिश्चित की।
नोडल प्रतिदिन पंचायत में जाकर हितग्राहियों के लिए समय पर पैसे का आहरण से लेकर , कारीगर मजदूर की व्यवस्था करना ,सेंट्रिंग की व्यवस्था करना जैसी अनेक समस्याओ को सॉल्व कराया एवं वरिष्ट स्तर की समस्याओं को समय पर अवगत कराया
जिसके फलस्वरूप शिवपुरी जनपद की कलोथरा पंचायत ने मात्र 29 दिन में ही देश का प्रथम पीएम जनमन आवास भागचंद्र आदिवासी ने तैयार करवाया। इसके साथ देश का एकमात्र ब्लॉक है जो 500 से अधिक आवास बना पाया है। इसके अतिरिक्त पीएम जनमन अंतर्गत 6 कॉलोनी भी बन रही है जहाँ एकसाथ हितग्राही आवास कॉलोनी के रूप में बना रहे है निकट भविष्य में इन कॉलोनी में रोड , पानी , बिजली , चौपाल , आंगनवाड़ी भवन बनाकर दिया जाएगा , कलेक्टर शिवपुरी लगातार इसके लिए प्रायसरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज में भीषण सड़क हादसा: डंपर और स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत     |     उप मुख्यमंत्री ने की रीवा विधानसभा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा     |     व्यवहार न्यायालय सेमरिया की आवश्यकता और अधिकार है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     खेत बचाओ अभियान एवं पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम     |     गैरतगंज में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार मकानों के टूटे ताले बाइक भी चोरी; सुधा सागर नगर को बनाया निशाना     |     यशपाल सिंह स्वर्णकार बने गैरतगंज जनपद पंचायत के नए सीईओ     |     ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811