Let’s travel together.

कृषक सहयोग संस्थान की टीम ने ग्राम पंचायत चिलवाहा एल सभी टोलो का भ्रमण किया

0 113

शासकीय योजनाओं से वंचित परिवारों को चिन्हित किया

रायसेन। जस्ट राइट्स फ़ॉर चिल्ड्रन नेटवर्क की सहयोगी संस्था कृषक सहयोग संस्थान की टीम ने आज ग्राम पंचायत चिलवाहा के ग्राम भूसीमेटा,के सभी टोले जिसमे बंजारा टोला ,आदिवासी टोला सामान्य टोला तथा ग्राम सुरई आदि का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं से वंचित परिवारों को चिन्हित किया गया ।

ग्राम भूसीमेटा की बहिन लाडली लक्ष्मी योजना की राशि बैंक खाता में नही आ रही थी , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता ठाकुर से बात की एवं पर्यवेक्षक श्रीमती साधना राय को दस्तावेज व्हाट्सएप किये गए जिससे योजना की राशि खाते में आना चालू हो जाएगी । चार बाल श्रमिक चिन्हित किये गये । यह सभी प्रवासी श्रमिकों के बच्चे है । जो इसी माह घर चले जायेंगे यह श्रमिक जिला सागर के बीना एवं रायसेन के ग्राम कमका बगवारा के रहने वाले है । बाल श्रमिकों के परिजनों को समझाइश देकर बालश्रम मुक्त करवाया गया तथा परिजनों को बच्चो को स्कूल भेजने की शपथ दिलवाई गई ।

टीम में कृषक सहयोग संस्थान के वरिष्ठ टीम मेम्बर जगदीश शर्मा ,मीना रैकवार, राहुल यादव ,गोविंद नाविक के द्वारा भ्रमण किया गया ।
संस्था के निर्देशक डॉ एच बी सेन ने बताया कि पेन इंडिया कैपेन, रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811