Let’s travel together.

-ईद-मिलाद-उन-नबी पर गैरतगंज और गढ़ी में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

0 25

– अमन, भाईचारे और इंसानियत का दिया संदेश,

सैयद मसूद अली गैरतगंज रायसेन

ईद-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को गैरतगंज शहर और गढ़ी कस्बे में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। दोनों स्थानों पर मुस्लिम त्योहार कमेटी के नेतृत्व में आयोजित जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन, युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। धार्मिक उत्साह के बीच निकले जुलूस में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, भाईचारे, इंसानियत और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।
गैरतगंज में निकला भव्य जुलूस
गैरतगंज में मुस्लिम त्योहार कमेटी के नेतृत्व में जुलूस-ए-मोहम्मदी अखाड़ा ग्राउंड से प्रारंभ हुआ। जुलूस मंडी चौराहा, बस स्टैंड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ टेकापार और चौक बाजार पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन और नौजवान शामिल हुए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।
जुलूस के दौरान अल हिलाली अखाड़ा और नौजवान कमेटी से जुड़े युवाओं ने विभिन्न करतब एवं अखाड़े के प्रदर्शन किए, जिन्हें देखने के लिए मार्गों पर लोगों की भीड़ नजर आई। युवाओं के प्रदर्शन ने जुलूस में विशेष आकर्षण बढ़ाया।

गढ़ी में भी उमड़ा समाज का उत्साह
गढ़ी कस्बे में मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष खालिद मंसूरी के नेतृत्व में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस जुमेराती मोहल्ले से शुरू हुआ मुख्य बाजार, चौकी और दरगाह मोहल्ला सहित विभिन्न मार्गों से गुजरा और जुमराती क्षेत्र में पहुंचकर समापन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग, युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।
गढ़ी में भी युवाओं ने अखाड़े के माध्यम से अपने हुनर और करतबों का प्रदर्शन किया। जुलूस के दौरान धार्मिक नारों और उत्साह के बीच पूरे मार्ग पर सौहार्दपूर्ण वातावरण नजर आया।
पैगंबर की शिक्षाओं को अपनाने का दिया संदेश

जुलूस के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। सच्चाई, इंसानियत, जरूरतमंदों की मदद, आपसी भाईचारा, शांति और सामाजिक सद्भाव पर विशेष जोर दिया गया।
आयोजन को सफल बनाने में मुस्लिम त्योहार कमेटी, अली अखाडा, अल हिलाली अखाड़ा और नौजवान कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।
ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर समाजजनों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ की। धार्मिक उत्साह और उल्लास के बीच गैरतगंज और गढ़ी दोनों स्थानों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811