Let’s travel together.

यूपी में गर्मी का सितम… पारा 44 के पार, बाराबंकी में दरोगा सहित चार की मौत

0 68

उत्तर भारत समेत यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. आशंका है कि मिर्जापुर के बाद अब राज्य के बाराबंकी जिले में एक जून को चार लोगों की मौत गर्मी से हो गई, हालांकि, अभी इनके मरने का कारण गर्मी है, इस बाद की पुष्टि नहीं हुई है. मरने वालों में दरोगा समेत तीन और लोग शामिल हैं. रामनगर में पीआरवी दरोगा एक किलोमीटर तक पैदल चले. पैदल चलने के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. आनन-फानन में दरोगा को अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

एक युवक बाराबंकी रेलवे स्टेशन के बाहर था और पैदल चल रहा था. पैदल चलने के दौरान वह अचानक से मुंह के बल नीचे गिर गया. जब लोगों ने उसके पास आकर देखा तो वह कुछ बोल नहीं रहा था. युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सामान लेकर जाते हुए गिरा शख्स

बिशुनपुर में शख्स कंधे पर कुछ सामान लेकर जा रहा था. अचानकर वह गिरा और बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई. मौत के बाद अभी शख्स की शिनाख्त नहीं की जा सकी है. हैदरगढ़ में बछरवा के कनवा गांव में युवक धूप में पैदल जा रहा था. वह अचानक गिर गया. सभी लोग जब उसके पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. युवक के घरवालों को सूचना के बाद शव दे दिया गया है.

पूरे उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है. लोग बीमार पड़ने से बचने के लिए कई तरह के इंतजाम कर रहे हैं. लोग घर से बाहर निकलने के लिए कपड़े और छाते का सहारा ले रहे हैं. डॉक्टरों ने भी गर्मी से बचाव के लिए बहुत से उपाय बता रहे हैं, जिनमें काफी देर तक रखे हुए खाने को न खाने की सलाह दी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811