Let’s travel together.

वीर सावरकर पार्क में विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा लगाई जाए- यशवंत जैन

0 116

– शिवपुरी में जनजागरण मंच ने वीर सावरकर को किया याद

– सावरकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में जन जागरण मंच द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर को उनकी जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर माधव विहार कॉलोनी में जैन विला में भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी विनायक दामोदर सागर की जयंती मनाई गई। वार्ड 7 में पूर्व पार्षद और भाजपा की वरिष्ठ नेता यशवंत जैन के निवास पर वीर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। वीर सावरकर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में किस तरह से अंग्रेजों के खिलाफ भारत की स्वतंत्रता के लिए कार्य किया गया। इसे लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद यशवंत जैन नगर पालिका और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि नगर पालिका द्वारा महल कॉलोनी के सामने सावरकर पार्क बनाया गया है। इस पार्क का नाम तो वीर सावरकर जी के नाम पर रख दिया गया लेकिन इसमें प्रतिमा की स्थापना के लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव पास किया था लेकिन आज तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा अभी तक स्थापित नहीं की गई है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस मामले में मांग की है कि वीर सावरकर की प्रतिमा वीर सावरकर पार्क में लगनी चाहिए। जयंती के मौके पर माधव विहार कॉलोनी में जैन विला में इस मौके पर विभिन्न लोग मौजूद रहे जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर को याद करते हुए उनके क्षेत्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811