Let’s travel together.

लायंस क्वेस्ट के तहत दो दिवसीय टीचर्स ट्रेनिंग कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

0 131

विदिशा। दो दिवसीय लायंस क्वेस्ट के अंतर्गत टीचर्स ट्रेनिंग कार्यशाला का शुभारंभ आनंदपुर सतगुरु ,लायंस क्लब विदिशा आर्या एवं ओलंपस हाई स्कूल के संयुक्त तत्वाधान स्कूल के सेमिनार हॉल में हुआ। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला 28 सितंबर सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5:00 बजे पर समाप्त हुई। जिसका सेकंड सेशन 29 सितंबर श्याम 4:00 बजे तक संपन्न होगा। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के मुख्य आतिथ्य में स्कूल प्रांगण के अंदर प्रशिक्षित हुए टीचर्स को सर्टिफिकेट्स दिए जायेगे।28 सितंबर कीकार्यशाला शाम 4:00 बजे जाकर समाप्त हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ(असम ) गुहाटी से पधारी ट्रेनर्स जो लायंस इंटरनेशनल द्वारा ट्रेंड है। लायन प्रेरणा अग्रवाल जी एवम अन्य अतिथियों सहित दीप प्रज्वलित कर किया गया। पश्चात स्कूल संचालक लायन मोहित रघुवंशी ने सभी का शब्द सुमन से स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा की विद्यार्थियों के मनोवैज्ञानिक एवं व्यक्तिगत क्षेत्र में अति आवश्यक भूमिका है। यह लायंस क्वेस्ट कार्यशाला सभी टीचर्स के लिए कारगर सिद्ध होगी, ऐसा मेरा विश्वास है। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन शशि अग्रवाल एफडीआई ने सभी का स्वागत करते हुए कहा लायंस संगठन हमेशा से सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। इसी तारतम्य में बच्चों के बौद्धिक विकास एवं अंदर उठे प्रतिभाओ को निखारने हेतु सर्वप्रथम शिक्षकों को और निखरना होगा, क्योंकि शिक्षक ही विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का ज्ञान देते हैं। क्लब अध्यक्ष लायन घनश्याम अग्रवाल जी ने अपना स्वागत भाषण में सबका स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया । आपने कहा कि शिक्षा सभी के लिए अति महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षित ट्रेनर लायन प्रेरणा अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहली बार उनका आना हुआ। उन्हें बहुत अच्छा लगा। इस कार्यशाला में विशेषकर युवाओं को अपनी स्थिति से अवगत कराकर, आजकल बच्चों में हो रही समस्याएं जैसे डिप्रेशन ,विश्वास की कमी ,रिलेशनशिप प्रॉब्लम, संवाद ,माता-पिता के साथ शेयरिंग जैसी कई समस्याओं पर विचार करके इस प्रोग्राम को डिजाइन किया गया है। एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी लायन राजकुमार सर्राफ ने सभी का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम को आगे भी निरंतर करने का प्रयास करते रहे ऐसा अपना मत रखा। कार्यक्रम का सफल संचालन मिनी सस्ते वाले ने किया एवं सचिव लायन मंजू पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन लायन रेखा गुप्ता, रीजन कोऑर्डिनेटर लायन मुदित बंसल , लायन रवि उपाध्याय डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, लायन रितु देवलिया,पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन सुचिता सोनी, पूर्व अध्यक्ष लायन शशि सिलाकारी, लायन राजश्री कपूर लायन उषा चौबे, लायन मीरा सिंह, लायन निर्मल कुमार , लायन रेखा श्रीवास्तव , कोषाध्यक्ष लायन प्रकाश गर्ग एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811