एक्शन में कृषि मंत्री शिवराज, कलेक्टर को फोन लगा कर कहा सोयाबीन की खराब फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए
अनुराग शर्मा सीहोर
भोपाल इंदौर हाईवे पर आज दोपहर देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का इछावर जोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया इस दौरान अनेक किसानों ने उनको सोयाबीन की खराब हो रही फसल की जानकारी दी किसानों की पूरी बात सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल सीहोर के अधिकारियों को फोन लगाकर आदेश दिया की सोयाबीन की खराब हो रही फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए और किसानों को फसल बीमा योजना का भी लाभ दिलाया जाए।
उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले में पिछले तीन सप्ताह से जिले के किसान अलग-अलग ग्रामों में लगातार आंदोलन कर रहे हैं किसानों की मांग है कि उनको सोयाबीन की खराब हो रही फसल का तत्काल मुआवजा दिया जाए और फसल बीमा का लाभ भी पूरी तरीके से मिले।

बताया गया है कि आज कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल इंदौर हाईवे से जब जा रहे थे तब इछावर जोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया इस दौरान किसानों ने उनको खेतों में खराब हो रही सोयाबीन की फसल की विस्तार से जानकारी दी किसानों से बात करने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर कलेक्टर को फोन लगाकर आदेश दिया कि तत्काल सोयाबीन की फसल का सर्वे कराया जाए और किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ भी तत्काल मिले।