Let’s travel together.

बरेली: फौजी ने पत्नी की उंगलियां पर चला दी सिलाई मशीन, हैरान कर देगी वजह

0 87

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक फौजी पति ने प्रेमिका के विवाद में पत्नी की पिटाई कर दी. उसे इतना पीटा कि उसका हाथ कट गया. आरोपी पति यहीं नहीं रुका उसने पत्नी की कटी उंगली पर सिलाई मशीन चला दी. पति की पिटाई से पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोपी ने पीड़िता की वीडियो बनाई. उससे जबरन कहलवाया गया कि वह किसी दूसरे लड़के से बात करती है.

पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत इलाका पुलिस से की. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट से आरोपी को जमानत मिल गई. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पति ने उसे और उसके मायके वालों को जमानत के बाद जान से मारने की धमकी दी है. पीड़िता अपने पति से डरी हुई है.

छुट्टी पर आकर पीट दिया पत्नी को

मामला बरेली जिले के नवाबगंज थाना के हाफिजगंज चौखंडी गांव की है. यहां की रहने वाली नीलम कुमारी का आरोप है कि 23 अप्रैल 2021 को गांव तुमड़िया के रहने वाले मुकेश कुमार से उसकी शादी हुई थी. मुकेश सेना में नौकरी करता है. दंपति का एक बेटा भी है. नीलम का आरोप है कि पति का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं. इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता है. मुकेश छुट्टी पर घर आया हुआ था. पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट कर दी.

उंगलियां पर चला दी सिलाई मशीन

फौजी पति ने धारदार हथियार से हमला करके उसकी कलाई जख्मी कर दी. इसके बाद भी जब उसका गुस्सा कम नहीं हुआ तो दोनों हाथों की उंगलियां पर सिलाई मशीन चला दी. लात-घूंसों से पिटाई करने के साथ ही सिर भी दीवार में मार दिया, जिससे उसके सिर और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं. महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाया. उससे जबरन कहलवाया गया कि वह किसी लड़के से बात करती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811