Let’s travel together.

दो दिन बाद शनिदेव अपनी स्वराशि में करेंगे गोचर, इन 3 राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार

0 572

शनि राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। शनि का राशि परिवर्तन करीब ढाई साल में होता है। जबकि शनि राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का समय लेते हैं। न्याय देवता शनि देव 29 अप्रैल को अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि को सबसे धीमी गति का ग्रह माना गया है। शनिदेव सभी राशि वालों को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। 29 अप्रैल को शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से तीन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। जानें इन राशियों के बारे में-

मेष- शनिदेव के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही आपको शुभ समाचार मिल सकता है। शनि ग्रह आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे लाभ व आय का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में धन लाभ हो सकता है। आय के कई साधन बनेंगे। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। शनिदेव आपकी राशि के दशम भाव के स्वामी हैं, इसलिए आपको करियर में तरक्की मिल सकती है। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे।

वृषभ- आपकी राशि से दशम भाव में शनिदेव गोचर करेंगे। जिसे कार्यक्षेत्र व नौकरी का भाव कहा जाता है। इसलिए कारोबारियों को व्यापार में जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। करियर में पदोन्नति मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शनि व शुक्र के बीच मित्रता का भाव होने से आपके लिए यह राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

धनु- धनु राशि वालों के लिए शनि गोचर बेहद लाभकारी रहने वाला है। शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही आपको शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। आपको तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। शनि ग्रह आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसे पराक्रम का भाव कहा जाता है। इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय के अटके काम पूरे होंगे। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसडीएम ने निःशुल्क रजिस्ट्री कैंप का किया औचक निरीक्षण     |     छत्तीसगढ़ को कौन जानता है,6 नंबर की सैंडल गाल में दूंगी- मधुबाला गिरी के बयान से बवाल     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811