Let’s travel together.

हत्या कर वाहन दुर्घटना का रूप देने वाले आरोपियों को जैल भेजा

0 1,108

बक्सवाहा छतरपुर से अभिषेक असाटी

19 अप्रैल को रात 8 बजे घायल फुंदी पिता झूला यादव उम्र 55 साल निवासी ग्राम शहपुरा घायल अवस्था में अपने गांव से 500 मीटर की दूरी पर पुलिया के पास अपनी मोटरसाइकिल सहित रोड किनारे घायल अवस्था में मिला था ।परिजन तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल दमोह ले गए इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई ।इसके उपरांत थाना बक्सवाहा द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया । मर्ग संदेहास्पद होने से वरिष्ठ अधिकारी आईजीपी महो,डीआईजी महो,एसपी महो, एसडीओपी महो के दिशा निर्देश में मर्ग की हर बिंदु पर जांच की गई ।जांच में पाया गया कि मृतक को शरीर पर जो चोटें आई हैं वह वाहन दुर्घटना की नहीं है,तब पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर गहन जांच की जो पाया कि मृतक के शरीर पर आई चोटें मारपीट की है। स्वतंत्र गवाहनों के कथन ,परिजनों के कथन व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर थाना बक्सवाहा में अपराध क्रमांक 80/22 धारा 302 ,34 ताहि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना में संदेही आरोपी लखन पिता नंदलाल यादव व हल्ले उर्फ रवि पिता हर प्रसाद यादव निवासी शहपुरा थाना बक्सवाहा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने जिन्होंने घटना घटित करना स्वीकार किया तथा पुरानी बुराई व जमीन के बंटवारे को लेकर बुराई होने पर मृतक फूंदी यादव की कुल्हाड़ी व लाठी से मार पीट कर हत्या करना स्वीकार किया तथा घटना में उपयोग की गई कुल्हाड़ी व लाठी पुलिस को बरामद करवाई। आरोपियों को वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय बक्सवाहा के समक्ष पेश किया गया ।मृतक के परिजनों द्वारा संदेह व्यक्त किया है कि घटना में अन्य आरोपी भी शामिल हैं परिजनों के आवेदन पर पुलिस हर बिंदु पर जांच /विवेचना कर रही है ।विवेचना में आए तथ्यात्मक साक्ष्यों के आधार पर अन्य संदेहियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी उक्त प्रकरण के खुलासे में वैज्ञानिक अधिकारी श्री शुक्ल जिला छतरपुर की अहम भूमिका रही तथा थाना प्रभारी बक्सवाहा धन सिंह नलवाया व उनकी टीम द्वारा लगातार मेहनत कर मामले के हर बिंदु पर जांच कर मामले का खुलासा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811