Let’s travel together.

फतेहपुर क्षेत्र में गैस रिसाव से फैली दहशत, लोगों ने किया हंगामा

0 94

 

– वरिष्ठ प्रशासनिक मौके पर पहुंचे

– बाद में पता चला बिजली पोल से धुआं उठा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में अज्ञात गैस के रिसाव के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। क्षेत्र में आज सुबह 6 बजे आसपास के लोगों को किसी गैस की बदबू आई थी, इसके बाद लोगों ने अपने घरों से बाहर निकल कर देखा तो बिजली के खंबे से धुआं भी उठ रहा था।
जैसे ही गैस रिसाव की सूचना पुलिस और प्रशासन को लगी, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सहित मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया। साथ ही मौके पर शिवपुरी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। थिंक गैस से जुड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया।
मौजूद थिंक गैस के अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा जांच उपकरणों से जांच की गई है। जो रिसाव हो रहा है उसे थिंक गैस का नहीं होना बताया गया है।
इस पहले बता दें, 21 जून 2023 को इसी क्षेत्र में अज्ञात गैस के रिसाव से चलते एक मकान में ब्लास्ट हो गया था। इस ब्लास्ट में घायल हुए तीन लोगों की एक के बाद एक मौत हो गई थी।
मौके पर पहुंचे शिवपुरी एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि हर एंगल से जांच की गई थी। जांच के दौरान जानकारी में आया कि यह गैस जैसा रिसाव बिजली खंबे में अर्थिंग की वजह से पाया गया। फिलहाल बिजली के खंबे की अर्थिंग को दुरुस्त कराने बाद रिसाव बंद हुआ है। इसके बाद भी मौके पर अमले को तैनात किया गया है। जो कुछ घंटे तक मौके पर निगरानी करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में काल बना बिजली का खंभा! ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर किसान के सिर पर गिरा, दर्दनाक मौत     |     स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय  में आयोजित हुई ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला     |     मंडीदीप में कृष्णा रेसिडेंसी पर शिकंजा! नगर पालिका ने FIR दर्ज कराने थाना प्रभारी को लिखा पत्र     |     महाआरती प्रतियोगिता महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां     |     भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चले-मुनि श्री     |      कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन; भाजपा विधानसभा मण्डल के नेतृत्व में फूंका गया पुतला     |     जिला पंचायत में 20 प्रतिशत कमीशन का आरोप, जनसुनवाई में पहुंचे सदस्य     |     आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर के वोट खरीदने वाले बयान पर मचा बवाल, जनता ने माँगी सफाई     |     शराब कांड के बाद MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सागर और देवास के SP बदले     |     तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को जनआंदोलन बनाएं : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811