Let’s travel together.

दो मामलों में फरार आरोपी द्वारा रोड बनाने वाली कंपनी के इंजीनियर पर किया हमला,आरोपी फरार

0 238

सड़क निर्माण बंद करने की दी धमकी

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज की

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं दो मामलों में फरार एक आरोपी ने अपने साथी के साथ सड़क बनाने वाली कंपनी के इंजीनियर पर रास्ता रोककर अलीबाबाजी की और गाड़ी के कांच आदि फोड़ दिए जेसीबी पर भी हमला किया रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।
‌ आपको बता दें कि बेगमगंज से बोरिया तिगड्डे तक सड़क का निर्माण एन एच कंन्सट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। आज जब कंपनी के इंजीनिय विजय कुमार यादव पिता रामसेवक यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना रिजोर, तहसील व जिला ऐटा, उत्तरप्रदेश हाल निवास बसुधरा कालोनी दोपहर करीबन 3:45 बजे सुपरवाईजर कमलजीत सिंह के साथ रोड के काम से कंपनी की बुलैरो गाडी क्रमांक MP04 ZQ 1421 से ग्राम सागोनी गुसाई जा रहे थे जैसे ही बीच रास्ते में पहुंचे तभी पीछे तरफ से एक सफेद कलर ओर

स्विफ्ट कार के चालक ने कार को गाडी के आगे खड़ी कर दी और उस कार के अन्दर दो लोग निकलकर बाहर आए दोनों ने रास्ता रोक कर अड़ी बाजी करते हुए मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर बोले इस रोड का काम बंद कर दो, गालियां देने से मना किया तो दोनों ने बुलैरो गाडी की डण्डों से तोड़ फोड़ कर दी जिससे मेरी बुलैरो गाडी में नुकशान हुआ है। उसी समय हमारी कंपनी का ट्रक ड्रायवर शाहिद जेसीबी लेकर आ गया था जिसने उन दोनों को पहचाना तो उसमें एक है दो मामलों में पहले से फरार चल रहा कमल नामदेव, दूसरा भवानी राय था। जिन्होंने जेसीबी के भी कांच फोड़ दिए और जाते जाते कमल नामदेव व भवानी राय धमकी दे गए की रोड का काम बंद नहीं किया तो जान से खत्म कर देंगे।
विजय कुमार यादव ने तत्काल घटना की रिपोर्ट थाना बेगमगंज में की है जिस पर पुलिस ने उक्त दोनों के विरोधी विभिन्न धाराओं में प्रकाश दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811