Let’s travel together.

किसानों के घर में तुलाई के लिए कांटा और सिलाई मशीन सहित बारदाने की गठाने पहुंची,जांच में सही पाये जाने पर सोकाज नोटिस जारी

0 482

किसानों के घर में तुलाई के लिए कांटा और सिलाई मशीन सहित बारदाने की गठाने पहुंचाई गई थी ,

जांच के दौरान खरीदी केंद्र पर कम पाई गई वरदाने की गठान,

कारण बताओं नोटिस जारी , तीन दिन की समय अवधि के अंदर देना है जवाब 

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

कलेक्टर रायसेन के पत्र कमांक 270 के माध्यम से
अध्यक्ष / केन्द्र प्रभारी, दुर्गा स्व-सहायता समूह ढाबला उपार्जन केन्द्र मेसर्स निधि एग्रो वेयर हाउस ग्राम दिमाड़ा को तीन दिन की समय अवधि में जांच के दौरान पाई जाने वाली अनिमित्ता के संबंध में जवाब देना है।
बता दे की 9 मई को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के द्वारा निधि एग्रो वेयर हाउस ग्राम दिमाड़ा पर निर्धारित किये गये गेंहूँ उपार्जन केन्द्र की जॉच की गई थी। इस दौरान वेयरहाउस पर निर्धारित उपार्जन केन्द्र पर वारदाना की गिनती एवं गेंहूँ उपार्जन की जाँच की गई। उपार्जन केन्द्र पर 100 गठान 50000 वारदाना प्राप्त होना बताया गया । लेकिन जाँच समय तक कुल खरीदी 17733.96 क्विंटल की गई है जिसमें से 8750 क्विंटल गेहूँ के स्वीकृति पत्रक जारी किये गये हैं एवं 40750 बोरे गेंहूँ स्टेक में उपयोग किया जाना पाया गया जिसके अनुसार 81.5 गठान उपयोग होने पश्चात् 10 वारदाना गठान पैक व 03 गठान वारदाना गेंहूँ तुलाई ढेर के पास मिली शेष 5.5 गठान वारदाना अनुपलब्ध होने की जानकारी लेने पर वेयरहाउस प्रतिनिधि नेपाल सिंह ठाकुर द्वारा भिलाड़िया के कृषक प्रताप सिंह / मनोहर सिंह व हरनाम सिंह / मनोहर सिंह के निवास में स्थित खले पर 02 गठान वारदाना पहुँचाना बताया गया। साथ ही तुलाई व सिलाई करने के लिए हम्माल, तौल कांटा व सिलाई मशीन भी जो आपकी संस्था के होना पाये गये । यह तथ्य उक्त कृत्य में आपकी संलिप्तता होना स्पष्ट करती है।

उक्त वारदानें के संबंध में उपार्जन केन्द्र प्रभारी से जानकारी लेने पर दुर्गा स्व सहायता समूह के केन्द्र प्रभारी तरूण पाठक द्वारा उनकी अनुपस्थिति में रात को 10 बजे वारदाना गठान वेयरहाउस प्रतिनिधि नेपाल सिंह ठाकुर द्वारा वेयरहाउस से किसी कृषक को ग्राम भिलाडिया पहुँचाना बताया गया । जिससे स्पष्ट है कि आपके द्वारा संचालित किये जा रहे उपार्जन केन्द्र पर पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है। आपका उक्त कृत्य उपार्जन नीति की कंडिका 9.10 का स्पष्ट उल्लंघन है। उक्त से स्पष्ट है कि आपके द्वारा शासन से जारी नीति एवं निर्देशों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है।
अतः आपको सूचित किया जाता है कि नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस में कार्यालय में जबाब प्रस्तुत करें। नियत समयावधि में उत्तर प्राप्त न होने पर नियमानुसार एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी ।
5.5 गठान में से नेपाल सिंह द्वारा 2 गठान भिलाड़िया गाँव भेजना स्वकार किया गया व बाकी 3.5 गठान 3500 बोरी न पाया जाना FIR का विषय है
व ज़ब वेयर हाउस के प्रतिनिधि द्वारा 2 गठान बारदाना भिलाड़िया भेजा गया था तो उस पर भी FIR होना चाहिए ये विषय वरिष्ठ अधिकारियो को संज्ञान में लेना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निराकरण, 16.61 लाख रुपए के समझौते     |     सर्वेयर ने नकारा, फिर भी दबंगई से तुल रहा घटिया गेंहू; श्रीनाथ वेयरहाउस संचालक की मनमानी चरम पर     |     एसडीएम ने किया श्रीनाथ वेयरहाउस का निरीक्षण, प्रतिबंध के बावजूद तुलाई करने पर संचालक को फटकार     |      जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में हासिल की पहली सफलता, प्रगणकों को किया सम्मानित     |     गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को वितरित की गई फूड किट     |     क्या तमिलों का द्रविड़ राजनीति से मोहभंग होने लगा है?- अजय बोकिल     |     पूर्व सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप     |     घर घर पहुंच रहा प्रदूषण बड़ा सवाल पर्यावरण संरक्षण मंडल या प्रदूषण संरक्षण मंडल     |     पुरन तालाब पर ‘श्रमदान’ की रस्मअदायगी के बीच प्रभारी मंत्री ने सिस्टम को आईना दिखाया     |     बेगमगंज कृषि मंडी में तेज वर्षा से 6 सैकड़ो क्विटल गेंहू भीगा , करीब 2 लाख का हुआ नुकसान      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811