Let’s travel together.

गर्मियों में छुट्टियों में लेना है एडवेंचर का मजा, तो रणथंभौर जाएं घूमने

0 54

गर्मियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां जाने के लिए आपको मशक्कत न करनी पड़े तो आपको रंणथंभौर का रुख करना चाहिए. राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभौर मौज-मस्ती और फैमिली ट्रिप के लिए काफी शानदार जगह है. बता दें कि सवाई माधोपुर की दूरी जयपुर से ज्यादा नहीं है. आप यहां एक दिन में आराम से घूमकर आ सकते हैं.

आपको बता दें कि साल 1980 में इसे रणथंभौर नेशनल पार्क बनाया गया. बता दें कि पहले इस जंगल में पहले काफी सारे बाघ हुआ करते थे. यहां राजा-महाराजा भी उनका शिकार करने आती हैं. हालांकि, बाद में बाघों की संख्या कम होने पर बाघों का शिकार किया जाना बंद हो गया है. रणथंभौर न सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी खूब भाता है. आइए जानते हैं यहां आप किन-किन जगहों पर घूम सकते हैं.

रणथंभौर किला

आप रणथंभौर किला भी घूमने जा सकते हैं. इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है. ये किला रणथंभौर नेशनल पार्क के अंदर ही हैं. इसे 944 ईसा पूर्व में निर्मित किया गया. आजादी से पहले ये किलाजयपुर के राज-परिवार के पास था.

त्रिनेत्र गणेश मंदिर

रणथंभौर किले में एक प्राचीन मंदिर है. यह पूरे भारत में एकमात्र ऐसा मंदिर था, जहां भगवान गणेश जी तीन नेत्रों वाली प्रतिमा है. उनके साथ ही, उनकी दोनों पत्नियों रिद्धि-सिद्धि की मूतियां भी स्थापित हैं. इस मंदिर की सबसे खास बात है कि यहां किसी भी आयोजन से पहले डाक द्वारा निमंत्रण भेजते हैं.

जोगी महल

दरअसल, जोगी महल पहले के दौर में राजघरानों में रहने वालों लोगों का विश्राम स्थल हुआ करता था. राजपरिवार के लोग शिकार करने के बाद यहां विश्राम करते थे. यह काफी छोटा महल है लेकिन खूबसूरत के मामले में ये किसी से कम नहीं है.

कैसे पहुंचे रणथंभौर

आप दिल्ली से जयपुर ट्रेन या हवाई जहाज से जा सकते हैं. यहां से आप ट्रेन से सवाई माधोपुर जा सकते हैं. जयपुर से इसकी दूरी करीब 180किलोमीटर है. यहां ये रणथंभौर सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां आप अप्रैल से जून तक घूमने जा सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरसिंहपुर के बरमान का भटा बना प्रदेश की शान, मिला GI टैग     |     डन्डे से मारपीट करने वाले आरोपीगण को 06-06 माह का सश्रम कारावास की सजा      |     राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस पर कार्यशाला : शिक्षकों से कहा- विद्यार्थियों में विकसित करें वैज्ञानिक सोच     |     जिला साहू महासभा के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत कर जताया आभार      |     भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के सभी मोर्चों अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की महत्व पूर्ण बैठक आयोजित      |     9 अगस्त को भाग्योदय तीर्थ में होगा वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह     |     वैयावृत्ति, त्याग और एकता से ही धर्म की प्रभावना संभव : मुनिश्री      |     निर्यापक मुनिसंघ की सागर में भव्य अगवानी, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति-भाव से स्वागत     |     विशेष रिपोर्ट: जब रक्षक ही भक्षक बने: वित्तीय अनियमितता के आरोपियों को प्रभार और दूरियों के जाल में उलझता ग्रामीण विकास     |     भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से परेशान सीएम राइज स्कूल बाघ के छात्रों का फूटा गुस्सा: लगभग 70 से अधिक बच्चे धार कलेक्टर से मिलने रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811