Let’s travel together.

मौत वाली होर्डिंग…एक लापरवाही और चली गई 14 की जान, मुंबई हादसे का जिम्मेदार कौन?

0 79

दिन सोमवार, तारीख 13.5.2024…हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी, फिर तेज हवाएं चलने लगीं. महाराष्ट्र के मुंबई में अक्सर मौसम अचानक से करवट ले ही लेता है. मुंबई के लोगों को इसकी आदत है. लेकिन घाटकोपर में यह मौसम कहर बनकर टूटा. तेज हवाओं की वजह से एक बड़ा होर्डिंग अचानक गिर पड़ा. करीब 100 से अधिक लोग दब गए. इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं हादसे में 74 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

यह हादसा नहीं होता. अगर उस जगह होर्डिंग न लगा होता. क्योंकि होर्डिंग के कारण की लोगों की मौत हुई. यही नहीं, यह होर्डिंग अवैध रूप से लगाया गया था. इसे यहां लगाने के लिए परमिशन नहीं ली गई थी. बावजूद इसके इसे उस जगह लगाया गया. हादसे के बाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मौके पर जाकर मुआयना किया. उन्होंने भी बताया कि होर्डिंग अवैध था. मैंने व्यक्तिगत रूप से मुंबई नगर आयुक्त से मुलाकात की थी. किरीट सोमैया ने आगे कहा कि नगर निगम ने कल इस होर्डिंग को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था.लेकिन सवाल यह है कि नोटिस जारी होने के बाद भी होर्डिंग क्यों नहीं हटा. अगर यह अवैध था तो नगर निगम इतने दिनों से मौन क्यों रहा.

होर्डिंग के नीचे दबे लोगों का रातभर रेस्क्यू चलता रहा. इस हादसे में जो लोग जख्मी थे, उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन जिनको हल्की चोटें आई थीं, उनका मरहम-पट्टी कर डॉक्टरों ने घर भेज दिया. हालांकि, अब रेस्क्यू कार्य पूरा हो चुका है. हादसे के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा है कि सभी होर्डिंग्स का उचित ऑडिट किया जाए. भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे.

प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी

इस दौरान, ठाणे के रहने वाले गुपचंदानी ने कहा, घटना के समय, वह अपनी कार में पेट्रोल भराने के लिए इस पेट्रोल पंप पर आए थे, लेकिन अचानक, तेज़ हवाएं चलने लगीं, जिस वजह से पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिर गई.यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. गुपचंदानी ने कहा कि सौभाग्यवश वह और उनका दोस्त सुरक्षित बच गए. हालांकि, उन्होंने होर्डिंग के नीचे फंसे कई लोगों को बाहर निकाला.

इस होर्डिंग के नीचे एक महिला का पति भी दबा था. महिला के मुताबिक, ‘मेरे पति ने बताया कि एक घंटे पहले वह पेट्रोल भरवाने आए थे. उनका फोन आया और उन्होंने मुझसे कहा कि ‘मुझे बचा लो’ मै यहां फंस गया हूं’, उन्होंने मुझे बुलाया. इतना कहते हुए पति ने कॉल कट कर दी थी. इसके बाद जब उसने दोबारा पति से संम्पर्क करने के लिए कॉल किया तो उनका फोन नहीं लगा. महिला इस दौरान जोर-जोर से रो रही थी. वहीं, एक दूसरी महिला ने भी कहा कि उनके पति ने भी फोन नहीं उठाया. वह यहां पेट्रोल भराने आए थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811