Let’s travel together.

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन 

0 99

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

राष्ट्रीय एकता दिवस पर   ग्राम सेमरा में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा के छात्र-छात्राओं और ग्राम के बच्चे सहित ग्रामीणों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौड़ को “रन फॉर यूनिटी” के नाम से जाना जाता है और इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देना था। दौड़ में छात्रों के अलावा पुलिसकर्मी और आम नागरिक भी शामिल हुए। जिन्हें सेमरा सरपंच भानु लोधी,थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, चौकी प्रभारी सुनील शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मैराथन दौड़ पीएमश्री शासकीय स्कूल सेमरा से प्रारंभ हुई जो भोपाल विदिशा हाईवे 18 तक पहुंचने के बाद वापस स्कूल पहुंची। मैराथन दौड़ ढाई किलोमीटर की थी।

यह मैराथन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी। दौड़ में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पुलिसकर्मी और अन्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। इस आयोजन के माध्यम से शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ देश की एकता और अखंडता का एक मजबूत संदेश दिया गया।
दौड़ का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देना रहा। प्रतिभागियों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ के नारों के साथ जोश और उत्साह से दौड़ पूरी की। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सेमरा सरपंच भानु लोधी, थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और चौकी प्रभारी सुनील शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811