Let’s travel together.

महिला ने गला दबाकर मासूम को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा

0 94

सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें से कुछ लोगों को हंसाने का काम करते हैं तो कुछ रूला भी देते हैं. वहीं, कई वीडियोज ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देख कर लोगों का कलेजा ही कांप उठता है. आजकल ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला की हैवानियत देखने को मिलती है.

दरअसल, वीडियो में महिला एक छोटी सी बच्ची को बेरहमी से मारती-पीटती नजर आती है. इतना ही नहीं, वो बेरहमी से उसका गला भी दबाने लगती है जैसे वो उसे मार ही डालेगी. एक महिला का ये क्रूर रूप देख कर तो किसी को भी गुस्सा आ जाए. वीडियो में देखा जा सकता है कि निर्दयी महिला ने कैसे बच्ची को फर्श पर पटका हुआ है और उसे एक करछी से पीट रही है. इसके बाद वह उसका टी-शर्ट पकड़ कर बेरहमी से उठाती है और दूसरी जगह पटक देती है. इसके बाद महिला का जो रूप देखने को मिलता है, वैसा शायद ही आपने कभी देखा होगा.

बच्ची का गला दबाने लगी बेरहम महिला

महिला ने इस बार बच्ची का गला ही पकड़ लिया और जोर से दबाने लगी. इस दौरान बच्ची की आवाज ही रूक गई थी. फिर जैसे ही उसने बच्ची का गला छोड़ा, वो जोर-जोर से चिल्लाने और रोने लगी, लेकिन इतने पर भी महिला का दिल नहीं पसीजा. उसने दोबारा से उसका गला पकड़ लिया और दबाने की कोशिश करने लगी. इसके बाद वो उसे उठाकर एक कमरे में लेकर चली गई, लेकिन वहां उसने बच्ची के साथ क्या किया, इसका पता नहीं चल पाया है. सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो बना रहा था, उसने भी बच्ची की मदद करने की जहमत नहीं उठाई.

कहां का है मामला?

सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि महिला उस बच्ची की मां है और ये वीडियो गुजरात का है. सोशल मीडिया यूजर्स ने गुजरात सरकार से लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों तक से गुहार लगाई है कि इस बेरहम मां को गिरफ्तार किया जाए और उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. हालांकि कुछ यूजर्स ये भी दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो पुराना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |     प्रफुल्लचन्द्र राय ने भारतीय रसायन शास्त्र को समृद्धशाली किया : डा. निघोजकर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811