– पुलिस ने माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी पुलिस ने माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है। इसी क्रम में फिजिकल थाना क्षेत्र करौंदी कॉलोनी में रहने वाला अज्जू पंडित उर्फ अजय शर्मा पुत्र हरिराम शर्मा निवासी दुर्गापुरी चन्द्रवनी नाका झाँसी रोड ग्वालियर का करौंदी कालोनी शिवपुरी मे अवैध निर्मित मकान को पुलिस एवं प्रसाशन द्वारा तोड़ा गया। उक्त आरोपी पर 24 से अधिक आपराधिक प्रकरण पंजीपद्ध है। आज उक्त कार्यवाही के दौरान अंकुर गुप्ता, एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव, थाना प्रभारी कोतवाली टीआई अमित भदोरिया, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, फिजिकल थाना प्रभारी अरविंद छारी, नगरपालिका का अमला व पुलिस बल उपस्थित रहे।
आरोपी पर है 5 हजार रुपए का इनाम-
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त आरोपी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी कई मामलों में नामजद है। इस आदतन अपराधी के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की गई।
24 आपराधिक प्रकरण दर्ज है आरोपी के खिलाफ-
शिवपुरी में जब सोमवार की सुबह प्रशासनिक अमला उक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंचा तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उक्त आरोपी लगातार विभिन्न मामलों में दर्ज होने के कारण समाज के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।