Let’s travel together.

राजीव नगर में 6 दिन पहले जला ट्रांसफार्मर,शिकायत के बाद भी विधुत विभाग ने नही बदला

0 119

भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लाक के ग्राम सेमरा के राजीव नगर में 6 दिन पहले ट्रांसफार्मर जला चल गया। जिससे मोहल्ला के लोग परेशान हो रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार लाइनमैन से शिकायत की है इसके बावजूद भी आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
जिसका खामियाजा सेमरा के राजीव नगर में रहने वाले निवासी भुगत रहे हैं। इस समय आग लगाने वाली गर्मी पड़ रही है। इसके बावजूद भी बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर नहीं रख रहे हैं। मोहल्ला के लोग कीड़े काटे मच्छरों से परेशान है। सेमरा के राजीव नगर में रहने वाले दशरथ लोधी, जसवंत,भारत सिंह, बाबूलाल साहू आदि ग्रामीणों ने बताया कि जनवरी से हम लोग लाइनमैन से शिकायत कर रहे थे कि जगह-जगह केवल फाल्ट हो रही है। केवल आपस में चिपक रही, हर कभी बिजली केवल में आग लगाती रहती है केवल बदल दे, मगर लाइनमैन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। जिस कारण केवल आपस में चिपक गई और ट्रांसफार्मर जल गया। अगर 5 महीने में लाइनमैन एक भी बार इस तरफ ध्यान दे देता तो ट्रांसफार्मर नहीं जलता। मगर लाइनमैन ने ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा हम मोहल्ला वालों को भुगतना पड़ रहा है। 5 महीनों से लगातार वोल्टेज कम ज्यादा आ रहा था। जिसकी शिकायत हमने कई बार बिजली लाइनमैन कि थी। मगर लाइनमैन ने हम मोहल्ला वालों की एक भी नहीं सुनी इस कारण ट्रांसफार्मर जला।
ट्रांसफार्मर के जलने पहले काफी तेज वोल्टेज आया था जिससे हमारे कुलर, फ्रिज, एलसीडी, टीवी, सीएफएल, सहित लाइट से चलने वाले कई सामान जल गए जिससे हमें काफी नुकसान हुआ है। इससे पहले भी कई बार हमारे घरों मैं बिजली से चलने वाले सामान जल हो चुके हैं।
ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत हमने 6 दिन पहले लाइनमैन से कर दी थी उसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के पेपर आ रहे हैं। रात में अंधेरा होने के कारण बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। रात के अंधेरे में सांप बिच्छू यदि का भी हमेशा मोहल्ला वालों भय बना रहता है।

इनका कहना हे-

मैं जनवरी से लगातार लाइनमैन से शिकायत कर्ता आ रहा हूं कि केवल जगह-जगह चिपक रही है। केवल में हर कभी आग लगाती रहती है। केवल को अलग-अलग कर दिया जाए। मगर लाइनमैन ने 5 महीना में एक बार भी नहीं सुना जिस कारण ट्रांसफार्मर जल गया।
दशरथ लोधी सेमरा 

हम लोग समय पर बिजली का बिल जमा कर रहे हैं इसके बावजूद भी हम लोगों को बिजली के लिए परेशान होना पड़ रहा है 6 दिन से रात में सो नहीं पा रहे हैं बच्चे पुरी रात इधर-उधर घूम कर गुजरते हैं। शीघ्र से शीघ्र ट्रांसफार्मर बिजली विभाग को रखना चाहिए।
बाबूलाल साहू सेमरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |     शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी, मनियर में सड़कें हटाईं; कॉलोनाइजरों को नोटिस       |     मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा     |      गढ़ी वन परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों का बड़ा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक फरार     |     बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं- अनुज शर्मा     |     एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन     |     हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811