अनुराग शर्मा सीहोर
मप्र के सीहोर जिले के सलकनपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां मंदिर की पहाड़ी से उतरते समय टवेरा डिवाइडर की दीवार से टकरा गई है। जिसमें एक ही परिवार के6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 3 लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया गया है की भोपाल से एक ही परिवार के 12 लोग टवेरा वाहन से पांच माह के बच्चे का मुंडन के बाद सलकनपुर माता मंदिर दर्शन करने आए और लौटते समय टवेरा वाहन डिवाइडर की दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि छेह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घायलों का प्राथमिक उपचार रेहटी के अस्पताल में किया गया है।