Let’s travel together.

23 सेकंड का वो Video, जिसने केएल राहुल से बहुत कुछ छीन लिया, बॉस ने भी सबके सामने लगाई फटकार

0 83

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत तो जोरदार अंदाज में की थी लेकिन पिछले 2-3 हफ्तों में टीम की गाड़ी पटरी से उतरने लगी है. केएल राहुल की कप्तानी वाली इस टीम को सबसे झन्नाटेदार मार पड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों, जिसने लखनऊ के 166 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 9.4 ओवरों में हासिल कर लिया. लखनऊ की इस हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोएनका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कप्तान राहुल को डांट रहे हैं लेकिन राहुल और लखनऊ की तकदीर तो उस वीडियो के बाद बदलने लगी थी, जो एक महीने पहले आया था.

बुधवार 8 मई की शाम हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में सनराइजर्स की ओपनिंग जोड़ी, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सिर्फ 58 गेंदों के अंदर लखनऊ के स्कोर को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही लखनऊ को 12 मैचों में छठी हार मिली. इसमें सबसे खास बात ये है कि 6 में से 4 हार टीम को स्कोर को डिफेंड करते हुए मिली और यहीं पर वो वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है, जिसके बाद ये स्थिति शुरू हुई.

वो वीडियो, जिसके बाद सब कुछ बदल गया

लखनऊ ने 2022 में आईपीएल में अपना डेब्यू किया था और उसके बाद से अब तक इस सीजन में लगातार 13 मैचों में 160 या उससे ज्यादा के स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था. ये अपने आप में एक बड़ी बात है, जिसके लिए लखनऊ की खूब तारीफ भी हुई. फिर 7 अप्रैल को लखनऊ ने गुजरात के खिलाफ 163 का स्कोर डिफेंड किया और इसके बाद फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया पर 23 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें मजाकिया अंदाज में टीम के इस रिकॉर्ड की तारीफ की गई थी.

बस ये आखिरी बार था जब लखनऊ ने कोई स्कोर सफलतापूर्वक डिफेंड किया था. इसके बाद से ही लखनऊ ने 4 मैचों में पहले बल्लेबाजी की और हर बार टीम ने 160 से ज्यादा का स्कोर बनाया. यहां तक कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तो उसने 196 रन भी बनाए थे लेकिन इन चारों ही मैचों में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है. हर बार चेज करने वाली टीम ने बिना किसी परेशानी के लक्ष्य हासिल किए.

प्लेऑफ की राह मुश्किल

अब इसे संयोग कहा जाए या कुछ और, लेकिन इतना तो साफ है कि राहुल और लखनऊ के लिए इस वीडियो के बाद से बहुत कुछ छिन गया. कप्तान राहुल की बैटिंग फिर से सवालों के घेरे में आ गई है, जो हैदराबाद के खिलाफ 33 गेंदों में सिर्फ 29 रन बना सके थे. उनकी कप्तानी भी निशाने पर है और सबसे अहम बात ये है कि टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल होती दिख रही है. उसके पास अब सिर्फ आखिरी 2 मौके हैं दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ, जहां उसे जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए दावा ठोकना होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811