Let’s travel together.

साँची में निकली वीरांगना अवंति बाई लोधी चल समारोह

0 290

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस पर नगर में लोधी समाज ने अवंति बाई लोधी का चल समारोह आयोजित किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया । स्वास्थ्य मंत्री सहित अनेक वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया ।
जानकारी के अनुसार आज वीरांगना अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस पर नगर में चल समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोधी समाज सहित आसपास क्षेत्र के लोग शामिल हुए । चल समारोह हेडगेवार कालोनी से निकाला गया जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पटेल गार्डन पहुंचा इसके पूर्व नगर के अनेकों स्थानों पर पुष्प वर्षा कर अवंति बाई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । मुख्य मार्ग पर पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने अपने सहयोगियों के साथ अवंति बाई के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प वर्षा की इस दौरान आतिशबाजी भी चलाई गई । इस मौके पर गौरीशंकर जैन बब्ली रानी जायसवाल रेखा प्रदीप पन्ना लाल लोधी निरपत लोधी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे इसके उपरांत चल समारोह पटेल गार्डन पहुंचा जहां मुख्य अतिथि के रूप में कोकसिंह नरवरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी टीकाराम लोधी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह लोधी तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कल्याण सिंह लोधी महामंत्री भूपेंद्र वर्मा जिला अध्यक्ष भोपाल महेश नरवरिया लक्ष्मण सिंह भदोरिया जिला अध्यक्ष रायसेन पन्ना लाल लोधी जिला संरक्षक रायसेन उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर अवंति बाई लोधी के बलिदान तथा जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने अवंति बाई के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए । समाज के पदाधिकारियों ने तथा प्रमुख लोगों ने मुख्य अतिथि डॉ चौधरी का स्वागत करते हुए अन्य अतिथियों का भी फूलमालाओं से स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा हमें समाज की भलाई के लिए अवंति बाई के बलिदान से शिक्षा लेने की जरूरत है तथा समाज हित में उनके जीवन से सीख लेकर कार्य कर समाज के भविष्य को उज्जवल बनाने की जरूरत है उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी में उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे तथा समाज के हितार्थ किये जा रहे कार्य बताये । इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया । इसके पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811