Let’s travel together.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं को बताया सेनापति, कहा- कम से कम 80 प्रतिशत मतदान के टारगेट को हमें हासिल करना है

0 58

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं के लिए वीडियो संदेश जारी किया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 7 मई को होने वाले मतदान को लेकर अपने पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो संदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं को अपना सेनापति कहा है और उन्हें सलाम किया है।
श्री सिंधिया ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि पोलिंग बूथ पर भाजपा की ताकत के रूप में कार्य कर रहे हैं मेरे एक-एक पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं को मेरा प्रणाम। लोकसभा चुनाव 7 मई के लिए मेरा आपसे आग्रह है कि आपको अपनी पोलिंग बूथ पर वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाना है मैं आपका प्रत्याशी नहीं आपके परिवारजन के रूप में मैं आप सभी को यह जिम्मेदारी देना चाहता हूं कि हर पोलिंग बूथ पर काम से कम 80 प्रतिशत मतदान के टारगेट को हमें हासिल करना है जो भी पोलिंग इस टारगेट को हासिल करेंगे चुनाव के बाद में स्वयं उसे पोलिंग बूथ के सदस्यों से मिलेगा और अपनी सांसद निधि से सबसे पहले विकास कार्य उन्हीं क्षेत्रों में कराऊंगा आप सभी सेनापतियों को मेरा सलाम।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ले चुके हैं बैठक-

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले और उसके बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरे संसदीय क्षेत्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। वहां पर पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान मोदी जी के संदेश और उनके द्वारा दिए गए टारगेट को पूरा करने का लक्ष्य हासिल करने की बातें इस बैठक में श्री सिंधिया ने कहीं। पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं से संदेश के दौरान हर पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मोदी जी के संकल्प के अनुरूप अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर इस बार 370 ज्यादा वोट डलवाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811