Let’s travel together.

मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया, वो भी… संजय लीला भंसाली पर फरदीन खान का बड़ा खुलासा

0 145

फरदीन खान कई सालों के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह है संजय लीला भंसाली की लेटेस्ट वेब सीरीज़ हीरामंडी. इस वेब सीरीज़ के साथ फरदीन खान ने लाइट कैमरा और एक्शन की दुनिया में करीब 14 साल बाद वापसी की है. सीरीज़ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है. कुछ वक्त के स्क्रीन प्रेजेंस में ही फरदीन खान अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं.

अब फरदीन खान ने एक मीडिया इंटरैक्शन में अपनी सीरीज़ और संजय लीला भंसाली को लेकर बातें की हैं. उन्होंने संजय लीला भंसाली को लेकर कहा, “वो पैशनेट हैं. वो जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए. अगर वो आपके साथ काम शुरू करते हैं तो वो आपको अपने काम में शामिल कर लेते हैं और वो उन्हें सुनते भी हैं. इसी तरह ये चीज़ें होनी चाहिए.”

फरदीन खान ने संजय लीला भंसाली की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे कभी इतने पैशनेट फिल्मकार के साथ काम करने का मौका नहीं मिला. उन्होंने कहा, “मुझे फिल्मों के अलावा उनसे और ज्यादा चीज़ों पर बात करने का बहुत मौका नहीं मिला. फिर भी, हमने पालतू जानवरों, सिगरेट की लत छोड़ने और मां पर बात की.”

‘मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया’

उन्होंने कहा, “मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया है, वो भी सिगरेट की लत से दूर होना चाहते थे, इसलिए इस बारे में हमने बातें की.” फरदीन ने संजय लीला भंसाली को लेकर कहा कि मैं उन्हें फिल्ममेकिंग के अलावा कुछ और करते हुए नहीं सोच सकता. आप अपनी जिंदगी में कभी कभार ही ऐसे लोगों से मिलते हैं, जो अपना काम में मास्टर होते हैं. वो ऐसे ही एक शख्स हैं.”

आपको बता दें कि हीरामंडी के ज़रिए संजय लीला भंसाली ने वेब सीरीज़ की दुनिया में कदम रखा है. इस सीरीज़ में मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन जैसे कई कलाकार नज़र आए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811