Let’s travel together.

सुसाइड नहीं मर्डर… दबाया गया था गला, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

0 107

दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, हमनें अपनी नाव को डुबाकर उसके सफर को आसान कर दिया… मौत से ठीक पहले भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडे ने इस पंक्ति को अपने वाट्सऐप पर स्टेटस लगाया था. फ्लैट में शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई थी. शुरू में सुसाइड की बात कही जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई है. अमृता की गला दबाकर हत्या की गई थी.

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिव्य धाम अपार्टमेंट में 27 अप्रैल की शाम भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडे का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ था, लेकिन अभिनेत्री अमृता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जो खुलासा किया है, उससे पुलिस की चुनौती भी बढ़ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, अमृता की गला दबाकर हत्या की गई थी. वहीं एफएसएल ने इसे आत्महत्या बताया है. FSL टीम की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृता ने आत्महत्या की थी. अब दोनों रिपोर्ट से गुत्थी अनसुलझ सी गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

मामले में भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया. दोनों रिपोर्ट में कॉंट्रडिक्शन है. मामले की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस के एचओडी से पैनल बनाकर जांच के लिए रिकवेस्ट किया है. पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी है.

वहीं, अमृता पांडे के परिजनों के मुताबिक वह ओसीडी जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी, इससे पहले भी उसने मुम्बई में दो दफा आत्महत्या करने की कोशिश की थी. अभिनेत्री अमृता पांडे कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी थी. खेसारी लाल यादव के साथ दीवानापन फ़िल्म में लीड रोल निभाया था. वहीं वेब सीरीज को लेकर भी काम कर रही थी. अमृता पांडे अपनी बहन की शादी में मुंबई से भागलपुर आई थी जिसके बाद उसी फ्लैट में यह घटना हुई. अब देखना या शेष है इस मौत की गुत्थी कब तक सुलझ पाती है और अमृता पांडेय की मौत हत्या है या आत्महत्या.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बालमपुर में वायु सेना परिवार कल्याण संस्था का सराहनीय प्रयास, गरीब परिवारों को किया गया निशुल्क कपड़ा वितरण     |     कयामपुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन, हुआ विशाल भंडारा     |     विपिन बिहारी महाराज की कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभायात्रा     |     नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     यूजीसी काूनन के विरोध में शिवपुरी रहा बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम में हंगामा, कुर्सियां तोड़ी     |     केंद्रीय बजट 2026–27 का सीधा प्रसारण देखा–सुना, विकसित भारत के संकल्प को मजबूती     |     खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811