Let’s travel together.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़

0 360

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के सुपत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की

जिला मुख्यालय पर आठों विधानसभा क्षेत्र से पहुंची टीम , खेल महाकुंभ का का शानदार आग़ाज़

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम पर दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को शुभारंभ हुआ ।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, सांची विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी, सीहोर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीया , विदिशा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश जादोन,जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन सहित अनेक जन प्रतिनिधि एवं सभी विधानसभा क्षेत्र से आई टीमों के खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं आम नागरिक गण खेल स्टेडियम पर मौजूद रहे। इस समय कार्यक्रम की शानदार शुरुआत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के सुपत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, खेल महाकुंभ में लोगों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है ।

आज सोमवार को टीमों के बीच फाइनल मुकाबला है, जिसे देखने के लिए हजारों की तदाद में।लोगों की भीड़ जमा होगी। विशाल कार्यक्रम को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था आदि के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर में जिधर देखो उधर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के आगमन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर भी लोगों में उत्साह देखाजा रहा है। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिन्होंने खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

 

अपने संबोधन के दौरान कार्तिकेय चौहान ने कहा कि विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य युवाओं को न केवल खेल के अवसर प्रदान करना है, बल्कि उन्हें अनुशासन और टीम वर्क की शिक्षा देना भी है। वही 2 फरवरी कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं उपस्थित रहेंगे।

साथ ही, युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए विश्व प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी रवींद्र जडेजा भी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जडेजा की उपस्थिति रायसेन के स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्रेरणा स्रोत साबित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811