Let’s travel together.

आबकारी बेगमगंज द्वारा 11 गाँव में अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही

0 171

बेगमगंज रायसेन। आबकारी अमला बेगमगंज ने करीब 11 गाँव में छपामार कार्रवाही की हे।जिसमे 8 प्रकरण दर्ज किये गये।4 आरोपी गिरफ्तार किये गये जबकि 4 अज्ञात के खिलाफ मामले दर्ज किये हे।

आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बेगमगंज  रविन्द्र अहिरवार द्वारा मुखबिर सूचनाओं के आधार पर अवैध मदिरा विनिर्माण, संग्रहण, कब्जा व परिवहन के विरुध्द  ग्राम खैरी, मरेठी, चंदपुरा, परासिया, परतापगढ, ककरूआ, जसरथी, कीरतपुर, महुआ खेड़ा, बडगवां, कोकलपुर में छापामार कार्यवाई कर कुल 08 आपराधिक प्रकरण कायम किए गए आज की कार्यवाही में जप्त मदिरा देशी मदिरा मसाला एवं प्लेन 65 पाव, अंग्रेज़ी गोवा व्हिस्की कुल 28 पाव, 25 लीटर कच्ची एवं 750 kg महुआ लाहन का बाज़ार मूल्य रु करीबन 90,000/- आंकलित किया गया l आज की कार्यवाई में कुल 08 प्रकरणों में 04 आरोपी राजेश अहिरवार , भूरा अहिरवार , हेमराज ठाकुर , बृजेश ठाकुर मौके पर गिरफ्तार कर प्रकरण कायम किया l 04 प्रकरण अज्ञात के विरुद्ध कायम किए जिनकी तलाश जारी है।


उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम खान , एवं नगर सैनिको अजय राजपूत, कमलेश शर्मा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।क्षेत्र में निरंतर भ्रमण गस्त कार्य जारी है अवैध मदिरा के विरुद्ध सतत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811