Let’s travel together.

नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस…माता पिता ही निकले बेटे के कातिल…

0 67

इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने पिछले दिनों एक नमकीन कंपनी की बोरी में बंधा हुआ शव बरामद किया था जो काफी सड़ी गली स्थिति में था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए 250 से अधिक सीसीटीवी सहित नमकीन कंपनी की थैली के आधार पर हत्या का खुलासा कर दिया है। माता-पिता को आरोपी बनाते हुए पुलिस ने घटना की जानकारी दी है…।

पूरे मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी विनोद मीणा द्वारा बताया गया कि 26 अप्रैल को एरोड्रम थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 155 में खाली मैदान पर एक नमकीन कंपनी के बोरे में बंधा हुआ शव बरामद किया गया था। प्राथमिक रूप से हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई जिसके तहत 250 के लगभग सीसीटीवी कैमरे खागाले गए उसमें भी कुछ भी साफतौर पर साफ नहीं हो पा रहा था। इसके बाद जिस बोरी में शव मिला था उसकी जांच पड़ताल की गई थी उसमें नमकीन कंपनी का नाम लिखा हुआ था जिसके बाद बाणगंगा में संचालित होने वाली नमकीन कंपनी से संपर्क किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि विभिन्न स्थानों पर बोरी में सामान भरकर सप्लाई किया गया है विभिन्न दुकानों पर पहुंच कर जानकारी जताते हुए मृतक के दरवाजे तक पहुंच गई जहां पर मृतक के माता-पिता से बातचीत की गई तो उन्होंने खुलासा किया कि उनका बेटा गांव गया है और वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की घटना को कबूल कर लिया जिसमें बात सामने आई कि मृतक बेटा अपनी उन 50 वर्षीय मां के साथ जोर जबरदस्ती कर अवैध संबंध बनाने की रंजिश के कारण आए दिन विवाद होता था और इसी विवाद के चलते लकड़ी की मोगरी और पेचकस के माध्यम से हत्या कर दी गई और शव को दो दिनों तक घर में ही रखा गया जब शव में से सड़न की बदबू आने लगी तो पिता ने स्वयं के ठेले पर बेटे का शव रखकर 155 स्कीम नंबर में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में अभी भी अन्य पहलुओं का आधार पर पकड़े माता-पिता से पूछताछ कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811