Let’s travel together.

बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक की बेटी सारिका खटीक को लोकायुक्त ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

0 117

मध्यप्रदेश के पन्ना में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें कोई जनप्रतिनिधि पहली बार रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। पन्ना जिले की नगर परिषद अमानगंज की अध्यक्ष सारिका खटीक भुगतान के बदले में 30 हजार की रिश्वत लेती हुई पकड़ी गई है।
दमोह जिले के हटा विधानसभा सीट से वर्तमान बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक की बेटी सारिका खटीक को लोकायुक्त ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. सारिका खटीक पन्ना जिले के अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष हैं. उन्होंने बिलों के भुगतान के एवज में 30 हजार रुपए की मांग की थी.

सागर से आई लोकायुक्त की टीम के अनुसार, राघवेंद्र राज मोदी निवासी अमानगंज, जिला पन्ना ने सागर लोकायुक्त पुलिस ऑफिस आकर शिकायत दर्ज कराई थी. दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि उनकी लिफ्टर मशीन नगर पंचायत के तहत ठेके पर लगाई गई थी. नगर परिषद में उनका चार महीने का बिल बकाया है. बिल पास होने को लेकर वह लंबे समय से परेशान हो रहे हैं.

शिकायतकर्ता राघवेंद्र राज ने बताया कि अमानगंज नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक बिलों के भुगतान के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही हैं. राघवेंद्र राज की शिकायत को लोकायुक्त की टीम ने गंभीरता से लिया और इसको अपने स्तर से वेरिफाई कराया कि क्या वाकई में नगर परिषद अध्यक्ष भुगतान के एवज में पैसों की मांग कर रही हैं. पुष्टी होने के बाद गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने शिकायतकर्ता राघवेंद्र राज को कैमिकल पाउडर लगे नोट लेकर अध्यक्ष सारिका खटीक के पास भेजा. जैसे ही सारिका खटीक ने वो नोट लिय, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811