Let’s travel together.

सिंधिया को पीएम मोदी की चिट्टी: सिंधिया के काम के प्रति समर्पण और यूक्रेन से भारतीय छात्रों की वापसी को सराहा

0 171

 

-पीएम नरेंद्र मोदी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भेजा पत्र

-केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान होगा। चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिये उन्होंने मंत्री के रूप में सिंधिया की उपलब्धियों और क्षेत्र के विकास में योगदान के बारे में लिखा है। खुद सिंधिया ने यह पत्र सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सिंधिया ने इस पत्र को रामबाण बताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भेजे पत्र में लिखा, मेरे साथी कार्यकर्ता ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, आपको यह पत्र लिखते हुए आशा करता हूं कि आप कुशल मंगल से होंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में आप की सहभागिता व आम जनमानस के कल्याण के प्रति आपके समर्पण का मैं स्वयं साक्षी हूं। ग्वालियर में भव्य एयरपोर्ट का मात्र 16 महीने में निर्माण, क्षेत्र के विकास के प्रति आपकी दूरदृष्टि को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया-

सिंधिया ने साझा किया पत्र केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इस पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया। सोशल प्लेटफार्म एक्स पर यह पत्र पोस्ट कर सिंधिया ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरे लिए लिखे गए इस पत्र के लिए उनका हार्दिक आभार। यह पत्र मेरे लिए रामबाण के समान है। आपके एक-एक शब्द मेरे लिए प्रेरणादायी हैं। मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के प्रति समर्पित रहूंगा। आपके प्रयासों से आर्थिक क्षेत्र में महत्पूर्ण परिवर्तन तो आए ही हैं, साथ ही साथ भारत को विश्व पटल पर भी एक सकारात्मक और भरोसेमंद साथी के रूप में देखा जा रहा है।

पत्र में पीएम ने भाजपा को वोट देने की अपील की

गुना में सड़क, बिजली और सिंचाई नेटवर्क को मजबूत करने में आपका काम क्षेत्र के समग्र विकास और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण रहा है। नागर विमानन मंत्री और इस्पात मंत्री के रूप में राष्ट्र के प्रति आपके योगदान में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां सम्मिलित हैं। ऑपरेशन गंगा के दौरान यूक्रेन से भारतीय छात्रों को घर लाने के लिए किए गए प्रयासों की बहुत सराहना हुई और उन्हें जल्द से जल्द घर लाने के लिए आपके व्यक्तिगत प्रयत्न भी पूरे मिशन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण थे। मुझे विश्वास है कि गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की जनता अपना पक्ष देश के समक्ष रखने हेतु एक बार फिर आपका समर्थन करेगी। पत्र के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं को बीजेपी को वोट देने की अपील की और सिंधिया को शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811