Let’s travel together.

इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा पर्चा वापस लेने पर आमसभा में जीतू पटवारी ने कहा भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है

0 120

भाजपा की इस तानाशाही के खिलाफ जनता को खड़ा होना होगा – जीतू पटवारी

– शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित आमसभा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम द्वारा अपना नाम दर्शन पत्र वापस लिए जाने पर भाजपा पर निशाना साधा है। करैरा में आयोजित आमसभा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा के इस तानाशही रवैया के खिलाफ जनता को खड़ा होना। खासकर इंदौर की जनता को इसका जवाब देना होगा। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है जनता को अब जवाब देना होगा इस तानाशाही के खिलाफ खड़ा होना होगा। जीतू पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र को जिंदा रखना ह,ै आरक्षण को जिंदा रखना है, संविधान को जिंदा रखना है तो जनता को इसका जवाब देना होगा। करैरा में आयोजित कांग्रेस की आमसभा के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा जनता के वोट का मजाक उड़ाया जा रहा है। इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी को दबाव में लेकर उसको प्रताड़ित करके धारा 307 का केस लगवा कर उसे दबाव में लेकर उसका नाम निर्देशन पत्र वापस करवा लिया गया। भाजपा के लोग तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो गए हैं अब जनता को इसका जवाब देना होगा।

सूरत में भी ऐसा किया गया-

कांग्रेस की आम सभा के दौरान जीतू पटवारी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात के सूरत में भी ऐसा मामला सामने आए यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी का नाम निर्देशन पत्र वापस करवाया गया। वहां पर भाजपा निर्विरोध सांसद बनवाने में कामयाब हो गई। भाजपा सूरत में अपनी जीत बता रही है जबकि यह लोकतंत्र की हत्या है।

मोदी जी ने कोई वादा पूरा नहीं किया–

करैरा में आमसभा के दौरान जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला। जीतू पटवारी ने कहा कि 10 साल केंद्र में सरकार रहने के बावजूद मोदी जी जनता से जो वादे किए वह पूरे नहीं किए। मोदी जी ने वादा किया था कि 15 लाख प्रत्येक व्यक्ति के खाते में आएंगे, बेरोजगारी खत्म होगी युवाओं को रोजगार मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पवित्र गंगा नदी जो मैली है उसको साफ सुथरा किया जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ। देश में 100 स्मार्ट सिटी बनाई जाएंगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपए को मजबूत किया जाएगा लेकिन इस मामले में भी कुछ नहीं हुआ। कुल मिलाकर मोदी जी ने जनता से जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए। इसलिए अब जनता को इसका जवाब देने का समय आ गया है। सभा के दौरान ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने भी ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में भाजपा पर कोई विकास कार्य न करने के आरोप लगाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811