Let’s travel together.

चिल्लाती महिला और रस्सी से बंधे हाथ-पैर… इस हैवानियत की क्या है असली कहानी?

0 85

उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला चिल्लाते हए दिख रही है, उसके हाथ-पैर बंधे हुए है. वीडियो विचलित कर देने वाला है. हालांकि, वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा. पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और मामले की जांच में जुटी है.

पूरा मामला सचेडी थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, संपत्ति विवाद में महिला को उसके बहनों ने रस्सी से बांधा था और पिटाई की थी. बहनों का आरोप है कि महिला कई बार परिवार के लोगों पर हमला कर चुकी है. यहां तक उसने मां को भी नहीं बख्शा. वह आए दिन झगड़ा करती रहती है. इससे घर में भय का माहौल है.

‘महिला ने मां पर ही कर दिया था हमला’

आरोप है कि बीते दिन महिला ने मां के ऊपर पत्थरों और चाकू से हमला कर दिया था. मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, यही वजह थी कि घर में मौजूद महिला की बहनों और उनके पतियों ने इसको पकड़ कर काबू में किया और इसके हाथ-पैर बांध दिए.सचेंदी पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर घरवालों से पूछताछ की है. लेकिन किसी पक्ष की ओर से उन्हें लिखित शिकायत नहीं मिली है.

पुलिस जांच में जुटी

सचेडी थाना क्षेत्र के चकरपुर मंडी चौकी के हरिजन बस्ती में महिला अपने परिवार के साथ रहती है. चकरपुर मंडी के चौकी इंचार्ज के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच की गई है. संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है. मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, महिला बेहद गुस्सैल और आक्रामक प्रवृत्ति की है. हालांकि, इस बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. महिला के साथ मारपीट की भी खबर आ रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस महिला और उसके बहनों के बारे में और जानकारी जुटी रही है. भले ही इस संबंध में शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाणगंगा धाम पर 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा, अयोध्या से आएंगे जगदगुरु वल्लभाचार्य     |     डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811