Let’s travel together.

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का सांची विधानसभा में रोड शो एवं सभा कल

0 86

रायसेन। सांची विधानसभा अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी श्री शिवराज सिंह चौहान 29 अप्रैल दिन सोमवार को रोड शो एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। रोड शो एवं सभा में विशेष रूप से सांची विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, लोकसभा संयोजक श्री रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत सिंह मीणा सहित सांची विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रातः 10:30 बजे गुलवाडा आगमन जगह-जगह स्थानीय स्वागत, प्रातः 11:25 बजे शिव मंदिर चौराहा सांची में जनसभा तत्पश्चात जगह-जगह स्थानीय स्वागत, दोपहर 12 पगनेश्वर आगमन स्थानीय स्वागत, 12:30 बजे गोपालपुर रायसेन से जगह-जगह स्वागत एवं 2:15 बजे रायसेन के भगवती गार्डन में सभा को संबोधित करेंगे।
श्री चौहान दोपहर 2:30 बजे संचेत मंडल अंतर्गत खरगावली में जगह-जगह स्थानीय स्वागत, देहगाव मंडल अंतर्गत दोपहर 3:30 बजे विमल ढाबा जगह-जगह स्थानीय स्वागत, गैरतगंज मंडल अंतर्गत शाम 5:30 बजे सहजपुर से स्थानीय जगह-जगह स्वागत शाम 6:45 बजे गैरतगंज में सभा को संबोधित करने के पश्चात रात्रि 8 बजे हरदौट में पहुंचेगे ।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811