रायसेन। आबकारी वृत्त ओबेदुल्लागंज, रायसेन ,बरेली की संयुक्त टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा मंडीदीप नयापुरा सतलापुर इंड्रस्ट्री एरिया दाहोद ओबेदुल्लागंज दिवतिया सलकनपुर मार्ग पर होटल ढाबो पर दबिश दी गयी जिसमे 25 प्रकरण पीने पिलाने वालो पर दर्ज हुए 20 लोगो को मोके पर गिरफ्तार किया गया कार्यवाही मे 250 पाव प्लेन मदिरा 220 पाव मसाला 150 पाव अंग्रेजी 45 बोतल बियर, जिसका मूल्य 187600 रुपये है

सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय द्वारा बताया कि 31 दिसंबर को लेकर आबकारी अमला फील्ड मैं सक्रिय है अवैध मदिरा पान करवाने वाले ढाबे होटलो पर लगातार कार्यवाही हो रही है यदि कोई भी ढाबा होटल संचालक 31 दिसंबर को बिना लाइसेंस लिए मदिरा पान कराएगा तो उसका फ़ूड लायसेंस निरस्त कर न्यायालयीन कार्यवाही की जाएगी