भोपाल। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के दिल्ली से नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर एवं ऋतु बरवाला ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते नवनियुक्त प्रभारी गुर्जर व ऋतु ने मीडिया से बात कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा शासकीय भरती की वैकेंसी नहीं आ रही है। युवा परेशान है, आत्महत्याएं करने को मजबूर है। देश का युवा हम लोग गांव गांव जाकर युवाओं के साथ चौपाल कार्यक्रम आयोजित करेंगे। युवाओं के साथ जन संवाद करेंगे।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विजय के लिए गांव गांव जाकर युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो युवाओं के लिए रोजगार देने का काम करेंगे। वही दोनों प्रभारिओं ने नवीन संगठन के पदाधिकारी एवं छात्र नेता एवं नवीन प्रदेश प्रभारी से संवाद कर मार्गदर्शन दिया। ऋतु बराला ने भी मीडिया से खास बात चीत में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का काम कर रही है।
मध्य प्रदेश में महिलाएं बेटियां असुरक्षित है। हम लोग गांव गांव जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं बेटियों को जागरूक करने का काम करेंगे और मध्य प्रदेश में महिलाएं बेटियां कैसे सुरक्षित हो इस पर भी हम लोग मंथन कर रहे हैं। समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारी में भी हम लोग गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेस के समर्थन में प्रचार प्रसार कर प्रत्याशी को जीत दिलाने का काम करेंगे।