विजी लवानिया गौहरगंज रायसेन
गौहरगंज में संचनालय खेल और युवा कल्याण हेतु ब्लॉक औबेदुल्लागंज की क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम का सिलेक्शन किया गया।गौहरगंज शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक औबेदुल्लागंज में लगभग 70 खिलाड़ी मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, सुल्तानपुर, गौहरगंज एवं उमरावगंज से खिलाड़ी एकत्रित हुए।
यहां पर संचनालय खेल और युवा कल्याण मध्य प्रदेश, एमपी यूथ गेम्स के अंदर रायसेन में जिला लेवल की एक प्रतियोगिता रखी जाएगी। इसमें प्रत्येक ब्लॉक से खिलाड़ियों को सिलेक्शन कर रायसेन जाने के लिए सिलेक्शन किया गया।
यह सिलेक्शन करने वाले सौरव मारोढे सुल्तानपुर, दानिश आलम गौहरगंज से एवं रानू मलिक गौहरगंज द्वारा खिलाड़ियों का सेलेक्शन किया गया।सिलेक्शन में 16 बालक एवं दो बालिकाएं क्रिकेट खिलाड़ी के लिए सिलेक्शन किया गया।
चयनित खिलाडियों में अरहम मलिक, हिमेश पटेल, सोहम कीर हर्षित छोटे, मोहित नंदवंशी, आयुष खमरा, गिशाक राठौर, अक्षित गौर, सुमित सारवान, हरीश ओढ़, आयुष मीणा, नोमित ओड़, शिवम विश्वकर्मा, आर्ययन नागर, सोम खरे, निहाल सरसैया एवं दो महिला खिलाड़ी जोमिता ओड़ एवं महिमा कीर उक्त सभी खिलाड़ी कल से होने वाले रायसेन में जिला स्तरीय क्रिकेट सालेक्शन में चयनित होने पहुंचेंगे।
शुक्रवार को रायसेन पहुंचकर जिला लेवल के खेल और युवा कल्याण मध्य प्रदेश, खेलो एमपी यूथ गेम के अंतर्गत यह खिलाड़ी भाग लेंगें। इन सभी बच्चों का सिलेक्शन होने पर गौहरगंज ब्लॉक के सभी लोगों में बड़ा उत्साह उत्पन्न हुआ।