Let’s travel together.

वन माफियाओ पर कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा

0 422

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

नागरिकों ने तहसील में एकत्रित होकर वन विभाग की वन संपदा बचाने की कार्यवाही की सराहना एवं वन माफियाओ पर कठोर कार्यवाही करने को लेकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार लालजीराम वर्मा को ज्ञापन सौप कर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, वन माफियाओं एवं सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने वालो पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई।


ज्ञापन में उल्लेख किया है कि बीते दिनों सिलवानी में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मुस्लिम समुदाय के 200-300 लोगो द्वारा वन अमले की लकड़ी चोरी को रोकने की कार्यवाही के दौरान सुनियोजित योजना के साथ हथियारों से हमला किया गया एवं मारपीट की गई । उक्त घटना में वन अमले का ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद राजधानी भोपाल रेफर कर दिया गया है एवं अन्य वन अमले के लोग घायल है।
सिलवानी क्षेत्र की सागौन की अलग ही पहचान है, जिसे तथाकथित वनमाफ़िया उजाड़ रहे है, क्षेत्र के जंगल को रेगिस्तान जैसा बनाने पर उतारू है। वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर जबसे रवीन्द्र पाटीदार पदस्थ हुए है तब से लगातार वन माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है जिससे वह वनमाफ़िया उनकी जान का दुश्मन बन गया है और शनिवार को सुनियोजित तरीके से 5 से 7 मिनट में 200 से 300 लोग हथियारो के साथ वन विभाग की टीम पर हमला करते है।


सिलवानी एक संवेदनशील क्षेत्र है आये दिन एक विशेष समुदाय के द्वारा यहाँ उपद्रव किया जाता रहा है वन संपदा को अवैध रूप से बड़े स्तर पर इस समुदाय द्वारा नुकसान पहुंचाकर व्यापार किया जाता है, जिससे आने वाली मोटी रकम से देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। एवं नगर परिषद क्षेत्र में बेगम नदी बाल्मीकि भवन के पास, वन विभाग कार्यालय के पास पंचपीर पर वन भूमि तथा अन्य सरकारी राजस्व, वन विभाग की भूमि पर भूमाफियाओ का कब्जा है इसे भी हटा कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जावे। उक्त घटना को संज्ञान में लेकर उक्त घटना में लिप्त लोगो पर कठोर कार्यवाही के निर्देश पारित करें। और वन परिक्षेत्र अधिकारी रवीन्द्र पाटीदार को सुरक्षा और अधिकार देकर वन माफियाओं के खिलाफ नगर में चल रहे अवैध फर्नीचर व्यवसाय की सघन तलाशी कर कठोर कार्यवाही की जावे।
एवं वन भूमि को वन माफियाओं से मुक्त कराने की मांग की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811